Home छत्तीसगढ़ सहकारी समिति का अनाधिकृत रूप से धान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार…

सहकारी समिति का अनाधिकृत रूप से धान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार…

27
0

आरोपी के घर से अवैध रुप से खरीदी गई 160 कट्टा धान जब्त, भेजा गया जेल

डोंगरगढ़ (दावा)। डोंगरगढ़ क्षेत्रांतर्गत आने वाले मोहारा चौकी पुलिस द्वारा मोहारा सोसायटी से अनाधिकृत रूप से धान खरीदने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने उक्त आरोपी के घर से उक्त 160 कट्टा अवैध धान की बरामदगी की है। आरोपी का नाम यशवंत उर्फ राजू वर्मा पिता देवलाल वर्मा उम्र 38 साल पता ग्राम खैरी चौकी तुमडीबोड़ थाना लालबाग बताया जाता है।

मामले के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सूमेंद्र कुमार खरे ने बताया कि प्रार्थी सहायक खाद्य अधिकारी डोंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वित्तीय वर्ष 2025 2026 के दिनांक 15.11.2025 से 13. 05.2026 तक हुये सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी एवं परिदान जिसमें सेवा सहकारी समिति मोहारा के समिति प्रबंधक प्रभारी संतोष वर्मा एवं कम्प्यूटर आपरेटर वेदप्रकाश साहू तथा अनाधिकृत रूप से धान क्रय करने वाले राजू वर्मा ग्राम खैरी के द्वारा कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उलंघन कर धान को फर्जी सूखत दर्शित करते हुये 995.68 क्विंटल धान कुल कीमत 30,86,608 रूपये का शासकीय संपत्ति का गबन कर शासन के साथ धोखाधड़ी कर अफरा तफरी की गई हैं।

शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाते हुए राशि का गबन
बताया गया कि उक्त आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के आशय से 995.68 क्विंटल धान की कुल कीमत 30,86,608 रूपये का शासन को आर्थिक क्षति पहुंचा कर राशि का गबन किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्र मोहारा में विभागीय वेबसाईट की आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार, 13 मई 2026 की स्थिति में समर्थन मूल्य अंतर्गत क्रय किये गये एवं राईस मिलर तथा संग्रहण केन्द्रों को प्रदाय किये गये धान तथा उपार्जन केन्द्र में शेष धान की स्थिति है। उपार्जन केन्द्र मोहारा में समर्थन मूल्य अंतर्गत कुल 282079 नग बारदानों में प्रति बारदाना 40 किलोग्राम की भर्ती के मान से कुल 112831.60 क्विंटल धान आनलाईन खरीदी दर्ज किया गया। राईस मिलर्स को कुल 282079 नग बारदानों में एवं 1148 सीपेज सहित कुल 283227 नग बारदानों में 112831.60 क्विंटल धान का परिदान किया जाना था किंतु उनके द्वारा मात्र 111835.92 क्विंटल धान का ही परिदान किया गया। इस प्रकार समिति द्वारा कुल क्रय किये गये धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान करते हुये सूखत बताया गया है।

समिति द्वारा 995.68 क्विंटल मात्रा धान की सूखत बताये जाने के उपरांत भी जांच दिनांक 13 मई को समिति से बिना वैद्य दस्तावेज के अनाधिकृत व्यक्ति को अवैध रूप से धान विक्रय किया जा रहा था रिपोर्ट पर अपराध धारा 318(4), 316(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान आरोपी यशवंत वर्मा उर्फ राजू वर्मा को हिरासत में लिया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहारा समिति प्रबंधक से अवैध धान खरीदना स्वीकार किया गया। आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मोहारा उप निरीक्षक श्री खरे सहित साइबर सेल उपनिरीक्षक नरेश बंजारे पुलिस चौकी मोहारा स्टॉफ और सायबर सेल स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here