Home समाचार शहर में मामूली विवाद के बाद चाकू बाजी…

शहर में मामूली विवाद के बाद चाकू बाजी…

17
0

 

ज्यादा गुपचुप खिलाने को लेकर हुए विवाद में, पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

डोंगरगढ़(दावा)। शहर के केदारबाड़ी के वार्ड नंबर-3 स्थित डोंगरगढ़ – खैरागढ़ रोड के किनारे गुपचुप ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र पर आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गुपचुप ज्यादा खिलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घटना में पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि हमलावर सात से आठ की संख्या में थे, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात खैरागढ़ रोड के किनारे फुट – पाथ पर रोज की तरह प्रार्थी द्वारा गुपचुप का ठेला लगाया गया था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गुपचुप खाने के दौरान ज्यादा गुपचुप खिलाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।इस बीच किसी युवक ने चाकू निकाल कर पिता पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन तब तक पिता-पुत्र घायल हो चुके थे।

लगातार घट रही चाकू – बाजी की घटना से दहशत में आमजन –

शहर सहित ग्रामीण अंचल में लगातार घट रही चाकू – बाजी की घटना से आमजन चिंतित नजर आ रहे हैं। बीते दिनों शहर के हृदय स्थल बुधवारी पारा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, इसी प्रकार ग्राम रामाटोला में शादी समारोह के दौरान चाकू चलने की घटना हुई थी। इसके अलावा ग्राम पलांदूर में सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान सरपंच पर शासन – प्रशासन की उपस्थिति में चाकू से हमला किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here