Home छत्तीसगढ़ लक्ष्मण झूला और ऑक्सीजोन की लंबित योजनाओं को लेकर विस अध्यक्ष डॉ....

लक्ष्मण झूला और ऑक्सीजोन की लंबित योजनाओं को लेकर विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन…

16
0

राजनांदगांव(दावा)। श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नगर आगमन पर स्पीकर हाउस में उनसे भेंट की। इस दौरान समिति ने नगर की दो महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बजट में शामिल, पर प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार
समिति के अध्यक्ष डॉ. डी. सी. जैन ने डॉ. रमन सिंह का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि समिति की मांग पर शिवनाथ नदी मोहारा से ऑक्सीजोन भंवरमरा को जोडऩे के लिए ‘‘लक्ष्मण झूला’’ निर्माण की योजना को बजट में शामिल किया जा चुका है। इसके बावजूद, अब तक प्रशासकीय स्वीकृति न मिलने के कारण योजना पर आगे की कार्यवाही लंबित है।
राजस्व विभाग में अटका पिकनिक स्पॉट का प्रस्ताव
डॉ. जैन ने आगे बताया कि ऑक्सीजोन को एक बेहतर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की समिति की वर्षों पुरानी मांग है। इस संबंध में जिला पंचायत विभाग द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति की प्रतीक्षा में फिलहाल राजस्व विभाग में लंबित पड़ा हुआ है।

डॉ. रमन सिंह ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
समिति की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं की त्वरित स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखने के निर्देश जारी किए हैं। डॉ. सिंह के इस कड़े रुख से उम्मीद बंधी है कि दोनों ही योजनाओं को जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी।

अतिक्रमण और रेत-लकड़ी चोरी पर रोक की मांग
मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने ऑक्सीजोन क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण, शिवनाथ नदी से रेत की अवैध चोरी और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को रोकने की भी मांग की। इसके साथ ही खनिज विभाग द्वारा समय-समय पर जब्त किए गए वाहनों को राजसात (जब्त) करने की कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.सी. जैन, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया, सचिव अमलेंदु हाजरा एवं संयोजक कचरू प्रसाद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने दोनों महत्वपूर्ण मांगों पर त्वरित पहल करने के लिए डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here