Home छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार की पुण्यस्मृति में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि…

पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार की पुण्यस्मृति में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि…

16
0

झीरम घाटी में दी गई शहादत को बताया जनसेवा और संघर्ष की प्रेरणा

पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार की पुण्यस्मृति में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
राजनांदगांव(दावा)। झीरम घाटी नक्सल हमले में शहादत देने वाले पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार की तेरहवीं पुण्यतिथि पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सतनाम भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उदय मुदलियार एवं अल्लानूर भिंडसेरा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुबह 10:30 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार, अलानूर भिंडसरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, दिनेश पटेल, योगेंद्र शर्मा तथा शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत गायत्री मंदिर चौक स्थित शहीद उदय मुदलियार एवं अल्लानूर भिंडसेरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि झीरम घाटी की घटना देश की सबसे बड़ी राजनीतिक त्रासदियों में से एक है। हमारे नेताओं की निर्मम हत्या का दुख आज भी हर कांग्रेस कार्यकर्ता को कचोटता है। मेरे पिता शहीद उदय मुदलियार सहित अल्लानूर भिंडसेरा और लाखों समर्थकों के प्रिय नेताओं का बलिदान जनसेवा एवं संघर्ष की प्रेरणा देता है। कांग्रेस की नींव त्याग और बलिदान पर खड़ी है तथा हम जनता के अधिकारों और न्याय के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि झीरम घाटी के शहीदों ने लोकतंत्र और जनसेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश राठौर ने कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल कांग्रेस नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला था। शहीद नेताओं का संघर्ष, सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं से जुड़ी स्मृतियां साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व, उपलब्धियों एवं संगठन के प्रति समर्पण को याद किया तथा उनके स्वजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शाहिद खान, श्रीकिशन खंडेलवाल, अंजुम अल्लवी, भागवत साहू, रमेश राठौर, रमेश डकालिया, मामराज अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, रुपेश दुबे, कमलजीत पिंटू, प्रवीण मेश्राम आदि उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here