Home छत्तीसगढ़ महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मशीनरी के बीच छिपाकर ले जाया...

महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मशीनरी के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 3 करोड़ का गांजा जब्त, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार…

25
0

महासमुंद। पुलिस ने नाकेबंदी कर 3 करोड़ रुपए का गांजा तस्करी करते हुए एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। वह माजदा वाहन में मशीनरी के बीच छिपाकर करीब 6 क्विंटल गांजा ले जा रहा था। यह गांजा ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन, एक मोबाइल व 10 हजार रुपए भी जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 (ब) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक लाल रंग की टाटा माजदा क्रमांक एमएच 46 सी यू 6060 मे ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है।

नाकेबंदी कर पकड़ा
सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच 53 रेहटीखोल में नाकेबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन ओडिशा की ओर से आता दिखा, जिसे रोका गया, वाहन में में सवार एक व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम-पता कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अम्बरनाथ थाना अम्बरनाथ जिला थाणे महाराष्ट्र निवासी महबूब बादशाह शेख (65) बताया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो डाला में बोरियों के अंदर गांजा बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here