अंजनी का चयन विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय स्कूल टीम में भी हुआ है।
राजनांदगांव। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में अध्ययनरत, सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव की अंजनी बोरान को चैन्नई में 10 जुन से 12 जुलाई तक आयोजित जुनियर भारतीय बास्केटबॉल टीम के केम्प के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस प्रशिक्षण शिविर के पश्चात चयनीत भारतीय जुनियर बालिका बास्केटबाॅल टीम (U18) थाईलैंड में दिनांक 13 से 19 जुन तक आयोजित फीबा एशिया कप (U18) में भाग लेगी। इस केम्प के लिए बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित फीबा एशिया साबा क्वालिफायर की स्वर्ण पदक विजेता टीम एवं दो स्टेंड बाय तथा विगत दिवस पुद्दुचेरी में आयोजित 76 वीं जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में से पोजीशन वाइज 10 सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं सहित कुल 24 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
पुद्दुचेरी में आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। उसी टीम से अंजनी ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक जीताने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी वजह से उन्हें आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अंजनी का चयन ज्लातिबोर सर्बिया में दिनांक 13-22 जुन 2026 तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय स्कूल टीम में भी हुआ है। अंजनी बोरान वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की छात्रा है और
सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी के रेवाडिह स्थित मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव से ट्रेनिंग ले रही है। और उन्ही दोनों प्रशिक्षण गणों और प्रतिभाशाली अंजनी की मेहनत का नतीजा है कि अंजनी ने तीन वर्षों में ही इतनी सारी उपलब्धियां प्राप्त की है। अंजनी ने जब राजनांदगांव में ज्वाईन किया था तब वे बास्केटबाॅल के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी।
सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी में अभ्यास करते हुए प्रतिभाशाली अंजनी ने फिर कभी पिछे मुडकर नहीं देखा।
अंजनी की प्रतिभा को देखते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने उन्हें अपने स्कूल में निःशुल्क एडमिशन दिया है। सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी रेवाडिह राजनांदगांव के मैदान में अभ्यास करने वाले 6 खिलाड़ी विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम के लिए चयनित हुए है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की 17 वर्ष से कम उम्र की बालक बालिका टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था जबकि युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक टीम ने सिनियर सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। ये सभी खिलाड़ी रेवाडिह स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव में अभ्यास करते हैं ।
इसके आधार पर इन टीमों ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व सिनियर और जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लिया था। डीपीएस की बालिका टीम ने जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता था।
अंजनी बोरान ने पहली राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता राजनांदगांव में खेली थी और कांस्य पदक प्राप्त किया था।
अंजनी ने पद्दुचेरी में आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, महेन्द्रगढ़ में आयोजित सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक, राजनांदगांव में आयोजित जुनियर स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक, लुधियाना में आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता, चैन्नई में आयोजित जुनियर स्कूल नेशनल में सहभागिता, पुद्दुचेरी में आयोजित युथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान, सिंगापुर में आयोजित जुनियर एन बी ए राइजिंग स्टार इन्विटेशनल में सहभागिता, कटक में आयोजित सी बी एस ई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, स्कूल इंडिया केम्प में चयनीत, जुनियर इंडियन टीम के केम्प की चयनित, विभिन्न राज्य स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है।
उनके जुनियर भारतीय बास्केटबॉल टीम के केम्प के लिए चयनित होने पर अंजनी उनके पेरेंट्स तथा कोच कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए अंजनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सादर प्रकाशनार्थ।



