राजनांदगांव (दावा)। रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अक्सर सबसे बड़ी सिरदर्दी वेटिंग टिकट होती है। त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में स्थिति और खराब हो जाती है। लेकिन रेलवे और आईआरसीटीसी के कुछ ऐसे खास नियम और फीचर्स हैं, जिनकी जानकारी रखकर यात्री वेटिंग लिस्ट में होने के बावजूद कन्फर्म सीट पा सकते हैं। रेलवे ने वेटिंग और आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अपनी चेकिंग व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस कर दिया है। अब टीटीई के पास एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) डिवाइस होती है।
कैसे काम करती है नई व्यवस्था?
ट्रेन के रवाना होने के बाद यदि कोई कन्फर्म टिकट वाला यात्री अपनी सीट पर नहीं पहुंचता, तो टीटीई उस खाली सीट की जानकारी तुरंत अपने एचएचटी डिवाइस में दर्ज कर देता है। पहले यह सीट केवल ट्रेन के भीतर ही अलॉट हो पाती थी, लेकिन अब नए अपडेट के बाद यह खाली बर्थ तुरंत रेलवे के बुकिंग पोर्टल और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिखने लगेगी। इससे वेटिंग टिकट वाले यात्री चलती ट्रेन में भी बची हुई कन्फर्म सीट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
कन्फर्म टिकट दिलाने वाली 3 ‘‘जादुई’’ ट्रिक्स
यदि आपको अपनी पसंदीदा ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप इन तीन तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं
आईआरसीटीसी की ‘‘विकल्प’’ स्कीम
बहुत से यात्रियों को इस बेहतरीन योजना की जानकारी नहीं होती। टिकट बुक करते समय ‘विकल्प’ का ऑप्शन जरूर चुनें। फायदा-अगर चार्ट बनने तक आपकी मूल ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो रेलवे उसी रूट पर जाने वाली दूसरी वैकल्पिक ट्रेनों (जैसे राजधानी, दुरंतो या अन्य एक्सप्रेस) में आपको बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कन्फर्म सीट दे देता है।
मास्टर लिस्ट का उपयोग
तत्काल टिकट बुकिंग के समय सेकंड का फासला भी यात्री को वेटिंग लिस्ट में डाल देता है। इससे बचने का सबसे बेस्ट तरीका ‘‘मास्टर लिस्ट’’ है। फायदा- आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट के सेक्शन में जाकर अपने परिवार या साथियों के नाम, उम्र और आईडी/प्रोफाइल की जानकारी पहले से सेव कर लें। बुकिंग शुरू होते ही आपको नाम टाइप करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा और सीधे नाम सिलेक्ट करते ही पेमेंट पेज आ जाएगा। इससे कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने की संभावना 90प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
करंट बुकिंग का फायदा
ट्रेन छूटने के समय से ठीक 40 मिनट पहले जब पहला चार्ट तैयार होता है, तब भी कई सीटें खाली रह जाती हैं। फायदा-चार्ट बनने के बाद आईआरसीटीसी ऐप पर ‘ष्टह्वह्म्ह्म्द्गठ्ठह्ल क्चशशद्मद्बठ्ठद्द’ विंडो खुलती है। इस समय बची हुई सीटों को बेहद कम दाम पर (करंट डिस्काउंट के साथ) सीधे कन्फर्म बुक किया जा सकता है।
विशेष अपडेट- एआई टूल बताएगा टिकट कन्फर्म होगी या नहीं
रेलवे जल्द ही अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है, जिसमें एआई टूल शामिल होंगे। यह नया सिस्टम यात्रियों को 94प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी कर के बताएगा कि उनकी वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है।



