घुमका: पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त छज्जा गिरने से मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग कांट्रेक्टर समारु वर्मा की टीम में काम करने वाले चंडी चौक घुमका निवासी मजदूर अमर यादव उम्र 28 वर्ष पिता स्व. पोषण यादव रविवार को सुबह लगभग सात बजे ठेकेदार समारु के आदेश पर घुमका के ही अशोक साहू के पुराने पक्का मकान को तोड़ने का काम में लगा हुआ था।
इस दौरान मकान का छज्जा तोड़ते वक्त छज्जा के साथ अमर यादव लगभग 10 फीट नीचे गिर गया और भारी भरकम छज्जा में दब गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर बैठे मोहल्ले के नोहेंद्र सिन्हा व अन्य लोग घटना स्थल पहुंचे और छज्जा में दबे अमर यादव को मुश्किल से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में डाक्टर ने अमर को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी घुमका पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


