Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहर के 12 कोचिंग संस्थानों में फायर...

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहर के 12 कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की सघन जांच…

43
0

राजनांदगांव । दिल्ली के मुखर्जी नगर जैसे हादसों से सबक लेते हुए राजनांदगांव पुलिस प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक (स्क्क) श्रीमती अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (्रस्क्क) कीर्तन राठौर के नेतृत्व में आज शहर के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित कोचिंग सेंटरों में दबिश देकर सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
12 कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण
विशेष अभियान के दौरान थाना कोतवाली, बसंतपुर और चिखली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 12 प्रमुख कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीमों ने कोचिंग सेंटरों के भीतर जाकर सुरक्षा से जुड़े हर पहलू को खंगाला।
इन सुरक्षा मानकों की हुई बारीकी से जांच:
अग्निशमन उपकरण: संस्थानों में पर्याप्त संख्या में कार्यशील फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) उपलब्ध हैं या नहीं।
आपातकालीन निकास : इमरजेंसी एग्जिट आपातकालीन खिड़कियों की स्थिति।
इलेक्ट्रिक ऑडिट: विद्युत वायरिंग, शॉर्ट सर्किट से बचाव के उपकरण और बिजली बोर्ड्स की सुरक्षा।
निकासी मार्ग : सीढय़िों की चौड़ाई और आपात स्थिति में विद्यार्थियों के सुरक्षित बाहर निकलने का मार्ग।
लापरवाही मिलने पर होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने संस्थानों में निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का 100त्न पालन सुनिश्चित करें। संचालकों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में सुरक्षा मानकों में कोई कमी या ढिलाई पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
25 पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम ने संभाला मोर्चा
इस बड़े अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेंद्र शाह, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू सहित दोनों थानों और पुलिस लाइन के लगभग 25 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की टीम मुस्तैद रही। टीम ने सभी संस्थानों के संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
‘‘राजनांदगांव पुलिस विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here