Home होम युथ फाउंडेशन की पहल : डॉक्टर्स डे पर जुटे चिकित्सा जगत के...

युथ फाउंडेशन की पहल : डॉक्टर्स डे पर जुटे चिकित्सा जगत के तीन स्तंभ, 80 डॉक्टरों का हुआ सम्मान…

22
0

त्रिवेणी संगम : छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज, महावीर आयुर्वेदिक कॉलेज और सुंदरा हॉस्पिटल ने मिलकर मनाया डॉक्टर्स डे, स्वास्थ्य व जीवनशैली पर हुआ मंथन

राजनांदगांव (दावा)। युथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय डॉक्टर्स-डे के अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज, महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस एवं सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से चिकित्सा जगत के तीन प्रमुख स्तंभों—डेंटल, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक विधा के लगभग 80 डॉक्टरों का संस्था के डायरेक्टर्स द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया एवं उन्हें उपहार भेंट किए गए। यह गरिमामय कार्यक्रम डेंटल कॉलेज के सुसज्जित एयर कंडिशन्ड ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

आधुनिक बीमारियों और खान-पान में सुधार पर विशेषज्ञों की राय
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टरों ने चिकित्सा के बदलते स्वरूप, डॉक्टरों के कर्तव्य, तत्परता और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। वर्तमान समय में तेजी से बढ़ती आधुनिक और जटिल बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉक्टरों ने आम जनता को सचेत किया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली और खान-पान में छोटे-छोटे जरूरी बदलाव करके गंभीर व साइलेंट किलर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

जिले का एकमात्र थ्री-इन-वन मेडिकल कैंपस
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पूरे जिले में सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ही एकमात्र ऐसा चिकित्सा केंद्र है। जहां मरीजों को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और डेंटल—तीनों पद्धतियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स और संपूर्ण इलाज एक ही कैंपस के भीतर मिल जाता है। इस अनूठी सुविधा के कारण मरीजों को अलग-अलग इलाज के लिए यहाँ-वहाँ भटकना नहीं पड़ता और एक ही छत के नीचे मुकम्मल इलाज मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों ने मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। युथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों का यह समर्पण समाज को एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाता है। इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े कई गणमान्य नागरिक, प्रोफेसर, मेडिकल छात्र और फाउंडेशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here