Home छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की घोषणा पर लगी मुहर, सुरगी के...

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की घोषणा पर लगी मुहर, सुरगी के शनिवार बाजार चौक में शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपये स्वीकृत…

18
0
सुरगी को मिली बड़ी सौगात: डॉ. रमन सिंह की पहल से शेड निर्माण के लिए 20 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति, पहली किस्त जारी*
*रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक डॉ. रमन सिंह जी द्वारा अपने हालिया सुरगी प्रवास के दौरान ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर शनिवार बाजार चौक में शेड निर्माण की घोषणा की गई थी। उनकी इस घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) निधि से शेड निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस निर्माण कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में 8 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। स्वीकृत राशि से ग्राम पंचायत सुरगी के शनि बाजार चौक में शेड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे साप्ताहिक बाजार में आने वाले व्यापारियों, किसानों एवं आम नागरिकों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी असुविधाओं से राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को शीघ्र पूरा करने की दिशा में प्रभावी पहल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here