आईजी ने समीक्षा बैठक में कहा- लंबित मामलों का करें त्वरित निराकरण
मोहला:- राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव ने मंगलवार को नव-निर्मित पुलिसमोहला। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव ने मंगलवार को नव-निर्मित पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, मोहला में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बेसिक पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, तकनीक आधारित पुलिसिंग और जनोन्मुखी कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया। बैठक में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, कबीरधाम तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आईजी ने निर्देश दिए कि लंबित अपराधों और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के बाद बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर थाना स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सिटी पुलिसिंग, रेडियो कम्युनिकेशन की सतत निगरानी, सीएम हेल्पलाइन-1076 की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण तथा सभी विवेचकों और थाना स्टाफ को CCTNS का प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में रेंज के विभिन्न जिलों की ओर से किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। आईजी ने इन पहलों की सराहना करते हुए आवश्यकता अनुसार अन्य जिलों में भी लागू करने के निर्देश दिए।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की ओर से विकसित ई-बीट सिस्टम का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे रेंज स्तर पर सराहना मिली। इसके अलावा नक्सल उन्मूलन, पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, आधुनिक कंट्रोल रूम, नक्सल पुनर्वास केंद्र, पुलिस लाइन में विकसित आधारभूत सुविधाओं और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी भी दी गई।
राजनांदगांव जिले ने ‘पहल’ अभियान, युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग एवं रीडिंग रूम, कोटवार-पुलिस मित्र नेटवर्क, क्यूआरटी रोस्टर सिस्टम और किशोर अपराधों की रोकथाम के लिए ‘किशोर पंजी’ की जानकारी दी। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले ने डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन मॉनिटरिंग सेल और डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल, जबकि कबीरधाम जिले ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, पुलिस बैंक, पुलिस कैंटीन और प्ले स्कूल जैसी पहलों का प्रस्तुतीकरण किया।
बैठक के दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा तैयार ‘डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल बुक’ का विमोचन भी किया गया। आईजी ने इस पहल की सराहना करते हुए रेंज के सभी जिलों में ऐसी प्रोफाइल बुक तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक के समापन के बाद रक्षित केंद्र, मोहला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर तूलिका प्रजापति, रेंज के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। को-ऑर्डिनेशन सेंटर, मोहला में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बेसिक पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, तकनीक आधारित पुलिसिंग और जनोन्मुखी कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया। बैठक में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, कबीरधाम तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आईजी ने निर्देश दिए कि लंबित अपराधों और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के बाद बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर थाना स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सिटी पुलिसिंग, रेडियो कम्युनिकेशन की सतत निगरानी, सीएम हेल्पलाइन-1076 की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण तथा सभी विवेचकों और थाना स्टाफ को CCTNS का प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में रेंज के विभिन्न जिलों की ओर से किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। आईजी ने इन पहलों की सराहना करते हुए आवश्यकता अनुसार अन्य जिलों में भी लागू करने के निर्देश दिए।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की ओर से विकसित ई-बीट सिस्टम का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे रेंज स्तर पर सराहना मिली। इसके अलावा नक्सल उन्मूलन, पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, आधुनिक कंट्रोल रूम, नक्सल पुनर्वास केंद्र, पुलिस लाइन में विकसित आधारभूत सुविधाओं और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी भी दी गई।
राजनांदगांव जिले ने ‘पहल’ अभियान, युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग एवं रीडिंग रूम, कोटवार-पुलिस मित्र नेटवर्क, क्यूआरटी रोस्टर सिस्टम और किशोर अपराधों की रोकथाम के लिए ‘किशोर पंजी’ की जानकारी दी। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले ने डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन मॉनिटरिंग सेल और डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल, जबकि कबीरधाम जिले ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, पुलिस बैंक, पुलिस कैंटीन और प्ले स्कूल जैसी पहलों का प्रस्तुतीकरण किया।
बैठक के दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा तैयार ‘डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल बुक’ का विमोचन भी किया गया। आईजी ने इस पहल की सराहना करते हुए रेंज के सभी जिलों में ऐसी प्रोफाइल बुक तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक के समापन के बाद रक्षित केंद्र, मोहला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर तूलिका प्रजापति, रेंज के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।