Home छत्तीसगढ़ रॉयल किड्स कॉन्वेंट की शिक्षिका शालिनी चितलांग्या को मिला “नायिका” सम्मान…

रॉयल किड्स कॉन्वेंट की शिक्षिका शालिनी चितलांग्या को मिला “नायिका” सम्मान…

31
0

रॉयल किड्स कान्वेंट की शिक्षिका श्रीमती शालिनी सौरभ चितलांग्या को नई दुनिया प्रेस क्लब द्वारा ऑल राउंडर नायिका सम्मान  से सम्मानित किया गया

५ जुलाई रविवार को नई दुनिया द्वारा आयोजित नायिका सम्मान में संस्कारधानी की बिटिया और बहुरानी जो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी है।आप रॉयल किड्स कॉन्वेंट की गणित विभागाध्यक्ष ,गौसेवक,जीवसेवक,शेफ,
लेखिका,कवयित्री , ज्योतिष शास्त्री,मंच संचालक,मोटिवेशनल स्पीकर,समाज सेविका आदि कई विधाओं में अपना लोहा मनवाती हैं लेकिन विशेष रूप से गौसेवा और जीव सेवा के क्षेत्र में आज तक १०० से ज्यादा गौमाता और श्वानों के इलाज ,भोजन,पानी आश्रय इत्यादि हेतु समर्पित कार्य को प्राथमिकता देती है।अमूल , नेस्ले, मैगी जैसे बड़े ब्रांड के पेज पर लाइव कुकिंग सेशंस लेती हैं।विगत १५ से ज्यादा वर्षों से शिक्षिका के रूप में देश की भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन किया है।कोरोना सम्मान,मानव सेवा समान,गौसेवा सम्मान,जीव सेवा रत्न,महात्मा गांधी सम्मान,फैशन आइकन,पर्यावरण मित्र सम्मान , माहेश्वरी वूमेन ऑफ वर्थ सम्मान इत्यादि कई सम्मानों से इन्हें सम्मानित किया है गया है।
कई अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य निरंतर करते हुए इन्होंने अपनी के नई पहचान बनाई है जो कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा डॉ सविता जे बी सिंह, उपाध्यक्ष श्री अशोक चौधरी, प्रशासक श्री संजय बहादुर सिंह, बोर्ड मेंबर श्री सावंत बहादुर सिंह, श्री जन्मेजय बहादुर सिंह , श्री श्रेयांश बहादुर सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती ईला सिंह, अकैडमिक डायरेक्टर श्री अभिषेक खंडेलवाल, (सी. बी. एस. ई. ) प्राचार्य श्रीमती एकता खंडेलवाल, श्रीमती ममता मिश्रा, सुश्री सरिता सिंह, श्रीमती अपर्णा वर्मा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here