Home छत्तीसगढ़ कोरोना से निपटने अस्पताल हेतु जरूरी सामग्री उपलब्ध कराएं दानदाता-कलेक्टर

कोरोना से निपटने अस्पताल हेतु जरूरी सामग्री उपलब्ध कराएं दानदाता-कलेक्टर

120
0

दुकान संचालक एवं नागरिक अनुशासित होकर करें नियमों का पालन करें
राजनांदगांव(दावा)। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में राजनांदगांव के सभी दानदाताओं, संस्थाओं व समाज प्रमुख की बैठक ली।
कलेक्टर श्री मौर्य ने कहा कि जिन्दगी कभी नहीं रूकती, यह एक सच्चाई है। कोरोना वायरस कोविड-19 हमें नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के माध्यम से इस बीमारी की रोकथाम के लिए दीर्घ अवधि की गई। जनसामान्य की जरूरतों से जुड़े होने के कारण अर्थव्यवस्था को रोका नहीं जा सकता और अर्थव्यवस्था को आरंभ करना ही इसका विकल्प है। समझदारी इसी बात में है कि सभी दुकान संचालक एवं नागरिक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी सुरक्षा उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। स्वप्रेरित होकर सभी नागरिकों को अनुशासित होकर नियमों का पालन करने की जरूरत है। आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं सजगता के साथ सबको रहना होगा। दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।
कलेक्टर श्री मौर्य ने कहा कि कोविड-19 की चुनौतीयों का सामना करने के लिए हमें अपने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की जरूरत है। जिले में एक साथ 700 लोगों का इलाज किया जा सकता है। कोविड-19 के एक भी पॉजिटिव केस आने पर पुन: लॉकडाउन किया जाएगा।
दान के इच्छुक कल तक भेजें प्रस्ताव
दान करने के लिए किसी प्रकार का प्रस्ताव हो तो 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक भेजें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेन्ट) लेब से सत्यापित होना चाहिए। मुख्यत: पीपीई किट, एन-95 मास्क एवं ग्लब्स की जरूरत पहले होगी। कलेक्टर श्री मौर्य ने कहा कि डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ 14 दिन तक हास्पिटल में ड्यूटी पर रहेंगे। लगभग 60 डॉक्टर, 90 नर्स सहित 450 लोगों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था करना होगा।
भूख से नहीं होगी किसी की मौत
कलेक्टर ने कहा कि जिले में भूख से किसी की मौत नहीं होगी। शासन की ओर से जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मनरेगा के तहत श्रमिकों के लिए कार्य आरंभ हो चुके हैं। एक लाख 55 हजार श्रमिक मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत भी जरूरतमंदों को राशि प्रदान की जा रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को जून माह के चावल के साथ गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को अप्रैल से जून तीन माह का अतिरिक्त प्रति व्यक्ति 5 किलो चांवल भी नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। शासन द्वारा अंत्योदय, निशक्तजन, निराश्रित, अन्नपूर्णा राशन कार्डधारियों को जून माह का चांवल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। पात्रता एवं मूल्य के अनुसार वितरित किया जाएगा। तेन्दूपत्ता संग्रहण का भी समय है।
शादी के लिए अनुमति जरूरी
श्री मौर्य ने शादी-ब्याह को लेकर संशय के बीच स्पष्ट किया कि शादी-विवाह होंगे, लेकिन बड़े आयोजन नहीं होंगे। शादी के लिए एसडीएम से अनुमति ले सकते हैं जिसमें केवल नियमों का पालन करते हुए 20 लोग शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यदु, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे सहित दानदाता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अस्पताल में इन सामानों की दरकार
कलेक्टर श्री मौर्य ने जिले के दानदाताओं से अस्पताल में उपयोग होने वाली सामग्री दान करने की अपील की है। पीपीई किट, एन-95 मास्क, ग्लब्स अधिकतम जितना दे सकते हैं। स्वीपिंग मशीन-10, टी.व्ही. (55 इंच बड़ी टीव्ही)- 4, वाटर प्यूरीफायर (12 किलो)-10, सी.सी.टी.व्ही.-10, डीटीएच कनेक्शन-10, कम्प्यूटर, स्केनर, प्रिंटर-15, एयर कंडिशन (2 टन)-6, वाटर प्यूरीफायर कूलर-8, एयर कर्टन-10, डस्टबिन-200, बायो हजार्ड बैग-5000, प्लेन बेड-200, मेट्रेस-250, बेड साईड लॉकर-200 दे सकते हैं। दानदाता दान के लिए सामग्री प्रदान करने हेतु प्रस्ताव बनाकर एसडीएम मुकेश रावटे के मोबाईल नंबर 94079-29590 पर संदेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दानदाता नगद राशि या चेक के स्थान पर अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here