प्रदेश और नांदगांव जिले को कोरोना से सुरक्षित रखने की सराहना
राजनांदगांव(दावा)। आईबी ग्रुप के चेयरमेन बहादुर अली ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सजगता, नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन की वजह से कोरोना का असर छत्तीसगढ़ में नगण्य है, जिसके लिए उन्होंने आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया। श्री अली ने कहा कि इसी तरह कलेक्टर एवं एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अपनी प्रशासनिक इकाईयों के साथ लॉकडाउन को सफल बनाने एवं कोरोना संक्रमण से राजनांदगांव शहर एवं संपूर्ण जिले को सुरक्षित रखा है, वह प्रशंसनीय एवं काबिले तारीफ है।
कोरोना कोविड-19 के संकट काल के समय में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, निगम प्रशासन व सभी कर्मचारियों ने लॉकडाउन को सफल बनाने व संक्रमण को नियंत्रण में उनकी महती भूमिका व योगदान को आईबी ग्रुप के एमडी उद्योगपति व समाजसेवी बहादुर अली ने कहा कि उपरोक्त अधिकारियों के नेतृत्व में जिले में लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था व संक्रमण को रोकने में आ रही भारी चुनौतियों का सामना किया है। उनके ऊपर गर्व करते हुए उनके इस जज्बे को सलाम है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह इन अधिकारियों ने संतुलन बनाते अपने घर-परिवार की परवाह न करते उनको भी देखते पूरे जिले को नियंत्रण में रखा, वह वाकई काबिले तारीफ है। इनकी सजगता के चलते ही आज जिले में स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है, जिस तरह जिले के अधिकारियों द्वारा नागरिकों को लॉकडाउन का पालन कराकर जागरूक किया गया है, उसके लिए सभी को धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते इस विषम परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी ढंग से कर रहे हैं। उस पर गर्व करते आईबी ग्रुप परिवार की तरफ से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि जिस प्रकार धैर्य एवं अनुशासन का पालन कर अभी तक आप लोगों ने कोरोना को हराया है और आगे भी सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के नियम पर आवश्यक रूप से अमल कर शेष नियमों का भी पालन करें, ताकि हम, हमारा परिवार, हमारा शहर, हमारा जिला कोरोना मुक्त रहे।



