राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नवागत आयुक्त श्री जी. आर. मरकाम के पदभार ग्रहण करने पर ‘दरोगा वार्ड प्रभारी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ’ द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आयुक्त महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस गरिमा मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नवागत आयुक्त को निगम की स्वास्थ्य व्यवस्था, वार्डों की स्वच्छता और मैदानी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की स्थिति से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री मरकाम के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासनिक अनुभव से राजनांदगांव शहर के विकास और जनहित के कार्यों को एक नई गति मिलेगी। साथ ही, कर्मचारियों की समस्याओं का भी त्वरित एवं सकारात्मक समाधान होगा।
नवागत आयुक्त श्री जी. आर. मरकाम ने संघ की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की।
बधाई देने वालों में दरोगा वार्ड प्रभारी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी एवं भारी संख्या में निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
*जिसमें प्रमुख रूप से संघ के अध्यक्ष प्रवीण झा ,सपन साहू अमन हुसैन,नेतु सोनवानी गणेश सातर,हरी दास मानिकपुरी,प्रिती, सुनंदा, कमलेश रामटेके,राजेश झा ,निमेश दीपक श्रीवास्तव राज कुमार सिन्हा दसरू भारती, नरेन्द्र सोनी आकेश पाण्डेय राकेश ठाकुर व अन्य सदस्य लोग उपस्थित थे उक्त जानकारी सहायक मिडिया प्रभारी विजेंद्र दास मानिकपुरी दी



