00 खेत में रोपा लगाते समय हुआ हादसा, ग्रामीण में आक्रोश और मातम,
00 बिजली की तार टूटकर खेत में गिरने से, एक की मौके पर मौत दो झुलसे,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : खेत में धान की रोपाईथ के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में शुक्रवार को धान रोपाई के दौरान बिजली की तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट आने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर झुलस गए। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
टूटे तार की शिकायत दो माह पहले विधुत विभाग को दी गई
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टूटे तार की शिकायत दो माह पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने से यह हादसा हुआ।

*खेत में रोपा लगाते समय हुआ हादसा, एक की मौके पर ही हुई मौत,दो झुलसे*
जानकारी के अनुसार खेत में रोपा लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के खंभे से टूटा हुआ विद्युत तार मजदूरों के संपर्क में आ गया। करंट लगने से धनसाय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू और सीमनदास साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
*वहीं, हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा
बड़ी संख्या में लोग विद्युत वितरण केंद्र पहुंच गए और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
स्थिति को भांपते हुए मौके पर पहुंची पुलिस, टी आई अनिल शर्मा ने संभाला मोर्चा
स्थिति को देखते हुए खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है,कि यदि बिजली विभाग ने दो माह पहले की गई शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की होती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।



