Home छत्तीसगढ़ महापौर ने मोहारा में निर्माणाधीन आवासो का किया निरीक्षण

महापौर ने मोहारा में निर्माणाधीन आवासो का किया निरीक्षण

12
0

आबंटित आवास का निर्माण प्राथमिकता से समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना की घटक एचपी के तहत वार्ड क्रमांक 48 मोहरा में 232 आवास का निर्माण किया जा रहा है, इन निर्माणधीन आवास में 90 परिवारों को आवास का आवंटन किया जा चुका है इसी संदर्भ में आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू व श्री आलोक श्रोति तथा योजना के तकनीकि अधिकारियो के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया। महापौर के द्वारा निर्माण स्थल दौरे के दौरान बिल्डर को सत्य हिदायत दी गई कि जो आवास का आबंटन हो चुका है उसें पहले पूरी तरीके से तैयार करें फिर उसके बाद नए काम को आगे बढ़ाएं।

महापौर श्री यादव ने साथी विद्युत विभाग के द्वारा वहा लगाये जा रहे ट्रांसफार्मर के कार्य में गति लाने के लिए उन्होंने कार्यपालन अभियंता एवं योजना के नोडल अधिकारी श्री दीपक खाण्डे से कहां कि संबंधित विभाग से इस संदर्भ में चर्चा कर जल्दी इस कार्य को पूर्ण करावे, ताकि विद्युत व्यवस्था होते ही यहां परिवारों को रहने के लिए घर आवंटित किए जाएंगे। साथ ही साथ उन्होंनंे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए एवं सही तरीके से काम करने के लिए बिल्डर से एक-एक कार्य की सिलसिले बार जानकारी ली और कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आवास परिसर में उद्यान निर्माण कर वृक्षारोपण की तैयारी करने के संबंध में भी महापौर ने अपने सुझाव दिए, ताकि यहा निवासरत परिवारो के लिए एक स्वच्छ वातावरण निर्मित हो सके। उन्हांेने जल निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवासो का जल निकासी के अलावा बारिश के पानी की समुचित निकासी को ध्यान में रखकर नाली निर्माण किया जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी व प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित योजना के सीएलटीसी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here