Home छत्तीसगढ़ वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास टूरिस्ट बोट पलटी,...

वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास टूरिस्ट बोट पलटी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 15 भारतीय पर्यटकों की मौत…

19
0

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे।

बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं। जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए।

तस्वीर में बोच पलटी नजर आ रही है।
तस्वीर में बोच पलटी नजर आ रही है।
बोट पलटने के बाद रेस्क्यू मिशन शुरू किया गया।
बोट पलटने के बाद रेस्क्यू मिशन शुरू किया गया।

फु क्वोक द्वीप से रवाना हुई नाव

बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई।

न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

हादसे की  तस्वीरें…

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।

हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया

इंडियन एंबेसी ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।

32 भारतीयों में 2 महिलाएं भी बोट में सवार थी

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बोट में सवार भारतीयों के नाम जारी किए हैं। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल है। 32 भारतीयों के नाम देखें-

श्री बालासुब्रमणि पलानीसामी, श्री सेल्वम पिचियाह, श्री सेंथिल कुमार जयवेल, श्री शिवकुमार मुथुकुमारसामी, श्री निर्मल कुमार सेथुरामन, श्री मुरुगा प्रभु अरुमुगम, श्री रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपथम, श्री श्रीधर धर्मराजन, श्री विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल, श्री रामासुब्बु अन्नावी, श्री अबुथल्खा जहीरुद्दीन, श्री श्रीधर सुन्दरराजन, श्री वाम्शीदर सेल्लूर रामराज, श्री सेंजादैवेल कुप्पुसामी, श्री नागलामडुगु सोहन, श्री नल्लापेटा आदिशेशैया रवितेजा, श्री शेख अब्दुल्लाह अब्दुल मजीद, श्री राजीव कलैवानन, श्री बालाजी नटेसन, श्री विनया कुमार चितापुरम भास्कर, श्री रविशंकर सुगुमारन, श्री विपुल उत्तम चंद, श्री संतोष कुमार शांतिलाल जैन, श्री बाबू कुप्पुस्वामी, श्री अलागुराजन शिवसामी, श्री वसंता कुमार आनंदहन, श्री श्रीधर मुदियम, श्री किशोर गेल्ली, श्री एविकॉट चेरियन श्री थॉमस थॉमस, श्री रमेश कुमार पचियप्पन, श्रीमती लोवेनी थॉमस, श्रीमती जया लक्ष्मी गेल्ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here