Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चमका राजनांदगांव : कमल फूड्स को वाराणसी कॉन्क्लेव में...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका राजनांदगांव : कमल फूड्स को वाराणसी कॉन्क्लेव में मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार…

29
0

राजनांदगांव (दावा)। स्थानीय उद्योग जगत और जिले के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण खबर है। राजनांदगांव की प्रतिष्ठित खाद्य निर्माता कंपनी कमल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मूंदड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर दो बड़े सम्मानों से नवाजा गया है। 10 जुलाई को वाराणसी में आयोजित डब्ल्यूवीवीएएस कॉन्क्लेव 2026 में कंपनी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और गुणवत्ता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कमल फूड्स प्रा. लि. को दो अलग-अलग प्रतिष्ठित श्रेणी आटा फोर्टिफिकेशन के माध्यम से पोषण संवर्धन व सेंट्रल रीजन में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता में पुरस्कार प्रदान किए गए।

उत्कृष्ट गुणवत्ता और पोषण के प्रति प्रतिबद्धता
यह राष्ट्रीय सम्मान कंपनी द्वारा गुणवत्तापूर्ण, पोषणयुक्त एवं फोर्टिफाइड (पोषक तत्वों से भरपूर) आटा के निर्माण में किए गए नवाचारों का परिणाम है। बाजार में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने तथा कुपोषण के खिलाफ मुहिम में फोर्टिफाइड आटे के माध्यम से योगदान देने के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता का यह पुरस्कार एक बड़ा प्रतीक है। कमल फूड्स को मिले इस दोहरे सम्मान से न केवल कंपनी प्रबंधन बल्कि जिलेके औद्योगिक और व्यापारिक जगत में भी हर्ष की लहर है। इसे क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।ष्

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here