Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा: राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर भारी हंगामा, मानसून...

छत्तीसगढ़ विधानसभा: राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर भारी हंगामा, मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन मंगलवार तक स्थगित…

31
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी पर स्थगन प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव के रखे जाते ही सदन में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस होने लगी।

स्थगन नामंजूर होने पर हंगामा
दोनो ओर के विधायकों की ओर से आ रहे अपने-अपने तर्कों के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने प्रसताव नामंजूर कर दिया। स्थगन नामंजूर होन के बाद विपक्ष की ओर से जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के बीच भी दोनों पक्षों के बीच राम मंदिर में चोरी पर तीखी बहस होती रही।

कौशिक ने बघेल से पूछा- कितना दिया दान
धरमलाल कौशिक ने भूपेश बघेल से पूछा आपने कितना दान दिया। इस पर श्री बघेल ने सदन जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या को 1 लाख 21 हजार की राशि दान की है। इस बीच भारी हंगामे जारी रहेन पर अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद भी विपक्ष की ओर से नारेबाजी जारी रही। इस बीच भारी हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

शोक संदेश के साथ सत्र की शुरुआत
मानसून सत्र की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके कला, संस्कृति और लोक परंपरा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए सदन को इस दुखद समाचार से अवगत कराया।समाचार

सदन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सदन के सभी सदस्यों ने पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। तीजन बाई ने पंडवानी गायन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here