Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार, कड़े तेवर...

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी अजय यादव ने संभाला पदभार, कड़े तेवर के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा…

40
0

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस रेंज में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब नये आईजी ने पदभार ग्रहण किया। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय यादव ने सोमवार की सुबह राजनांदगांव रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

अवैध गतिविधियों पर लगाम कसना मुख्य प्राथमिकता

राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर-मोहला जिलों को मिलाकर बनी इस रेंज की कमान अब आईजी अजय यादव के हाथों में है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया है कि पुलिस का मुख्य फोकस बेसिक पुलिसिंग पर रहेगा। अपराधों के अनुसंधान, अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों जैसे कि अवैध शराब, सट्टा और जुए पर लगाम कसना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन में किसी भी प्रकार की मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में वे स्वयं जिलों का दौरा कर कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

पुलिसिंग को और मजबूत करने का करेंगे प्रयास- IG

आईजी अजय यादव ने कहा कि उन्होंने राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर-मोहला के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली है। पूरे रेंज के बारे में समझा है, रेंज के क्राइम के पैटर्न को समझा है। बेसिक पुलिसिंग पर फोकस रहेगा और उसके साथ-साथ जो अपराधों के अनुसंधान, अपराधियों की पकड़, अवैध शराब, सट्टा-जुआ इत्यादि पर प्रभावी और कार्रवाई और यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस की कोई मिलीभगत न हो। प्रत्येक जिले की आवश्यकता के अनुरूप वहां पर बेसिक पुलिसिंग को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here