डोंगरगढ़ (दावा)। बोर तलाव के आश्रित ग्राम गांधीनगर के निवासी तीन स्कूली छात्रों की डबरी (तालाब) में जमा हुए पानी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत हो गई। घटना घटना दोपहर की बढ़ाई जा रही है। जब बच्चे स्कूल से वापस घर की ओर आ रहे थे। बच्चे अन्य तालाब में खेलना चाह रहे थे, किंतु वहां से उन्हें भगाया गया। उसके पश्चात तीनों बच्चे रेलवे ठेकेदार द्वारा खोजे गए डाबरी नुमा गड्ढे में जमा हुए पानी से खेलने लगे इस दौरान तीनों बच्चे के पानी में डूबने से हुई मौत का पता चला।
ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चों को एक शिक्षक द्वारा प्रतिदिन अपने साथ स्कूल लाना ले जाना किया जाता था, किंतु आज शिक्षकों की हड़ताल के चलते शिक्षक स्कूल नहीं गए। तीनों बच्चों ने बिना शिक्षक के स्कूल आना-जाना किया और घटना घट गई। तीनों बच्चों की उम्र पास से 8 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ स्थित मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। देर रात को तालाब से बच्चों के शव को निकाला गया। तीनों बच्चे आदिवासी समाज के बताए जा रहे है। ग्रामीणों ने रेलवे के ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा द्वारा समतल भूमि में उत्खनन का कार्य किया गया। जो डबरी बन गया था। उसी में जमा हुए पानी में डूबने से हादसा हुआ।

