Home छत्तीसगढ़ आयुक्त ने यातायात प्रभारी, निगम व यातायात अमला के साथ गुड़ाखू लाईन...

आयुक्त ने यातायात प्रभारी, निगम व यातायात अमला के साथ गुड़ाखू लाईन में किया पैदल भ्रमण…

20
0

दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय न करने व्यवसायियों से की अपील

राजनांदगांव (दावा)। बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने तथा सुगम आवागमन के लिए आज निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप, प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम एवं निगम व यातायात की टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्ग गुडाखू लाईन में पैदल भ्रमण कर दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने एवं समान दुकान के अंदर रखकर व्यवसाय करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्तम मार्गो सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, सदर लाईन, गुडाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, जूनी हटरी, फल मार्केट सहित अन्य मार्गो के दुकानदारों द्वारा समान बाहर रखकर एवं समान बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है। जिससे यातायात बाधित होती है एवं आवगमन में असुविधा होती है। जिसे ध्यान में रखकर आयुक्त श्री मरकाम ने आज यातायात प्रभारी तथा निगम व यातायात की टीम के साथ गुड़ाखू लाईन में भ्र्रमण कर समान दुकान के अंदर रखने समझाईस दिये।

आयुक्त ने कहा कि शहर के व्यस्तम मार्गो के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान की सीमा के बाहर प्लेटफार्म तथा सडक पर सामान रखकर व्यवसाय किया जाता है तथा कपडा व अन्य सामान बाहर लटकाया जाता है। जिससे पार्किंग में असुविधा होने के साथ-साथ यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा दुकान में भी खरीददार पार्किंग के अभाव एवं खड़े होने की जगह नहीं होने पर उक्त दुकान में खदीददारी करने नहीं जाते। जिससे दुकानदारों को भी नुकसान होता है। इन्ही बातो को आज व्यपारियों को उनके दुकान में जाकर समझाईस दी गई कि वे समान दुकान के अंदर रखे तथा रोड में बने सफेद पट्टी के अंदर पार्किंग करे। उन्होंने दुर्घटना रोकने एवं शहर को व्यवस्थित करने में सहयोग करने व्यापारियों से अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here