विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने समाजसेवी महिलाओं के सम्मान में दिया स्नेह भोज
राजनांदगांव (दावा)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आमंत्रण पर संस्कारधानी की बड़ी संख्या में समाजसेवी महिलाएं व कवि साहित्यकार विधानसभा भवन भ्रमण हेतु एसी बस में राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुई। शहर की संभ्रांत घरों की महिलाओं ने राजधानी रायपुर पहुंच कर विधानसभा की कार्रवाई देखी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाजसेवी महिलाओं द्वारा डॉ रमनसिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी महिलाओं से मिलकर डा सिंह ने काफी खुशी महसूस की और उनके सम्मान मे स्नेह भोज दिया। इससे महिलाएं काफी खुशी महसूस की।
बता दें कि राजनांदगाव से एसी बस में सवार होकर रायपुर रवाना हुई महिलाओ के बस को भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नगर निगम चेयर मेन राजा माखीजा,वरिष्ठ कवि साहित्यकार आत्माराम कोशा, कवि एवं लोक कलाकार पप्पू कलिहारी प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि, पार्षद शरद सिन्हा,पार्षद रवि सिन्हा, नमिताभ जैन बंटी, भागचंद जैन, तरुण लहरवानी आदि उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बस मे सवार कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका, समाजसेवी महिला श्रीमती शारदा तिवारी, पतंजलि व स्वदेशी जागरण मंच की श्रीमती साधना तिवारी, राजपूत समाज की श्रीमती सूषमा सिंह, राजगामी संपदा की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, लायन्स क्लब की टीना खंडेलवाल, स्वदेशी जागरण मंच की श्रीमती शोभा चोपड़ा, कसौधन वैश्य समाज की श्रीमती आशा गुप्ता, वात्सल्य कुटुंब की विद्या पांडे,छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति की उपाध्यक्ष-सुषमा शुक्ला अंशुमन, श्रीमती अंजनी कोशा, श्रीमती मीना कलिहारी, श्रीमती अर्चना दास, श्रीमती ज्योति माखीजा प्रभा ठाकुर, रजनी अग्रवाल, सरिता शर्मा,मीना यादव आदि महिलाओं को राजधानी के लिए रवाना होने पर उनकी यात्रा को शुभ और मंगलमय होने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह सहित सभी नेताओं व जन प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।



