Home छत्तीसगढ़ टेड़ेसरा स्थित कंपनी में करंट लगने से मजदूर की मौत…

टेड़ेसरा स्थित कंपनी में करंट लगने से मजदूर की मौत…

9
0

फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान आया चपेट में

राजनांदगांव (दावा)। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा स्थित एक स्टील कंपनी ने करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में ले लिया है। बताया जाता है कि ग्राम टेड़ेसरा स्थित ओरिएंटल स्टील कंपनी ने काम करने वाला श्रमिक पुराणिक विश्वकर्मा पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष 20 दिन पहले फैक्ट्री में भर्ती हुआ था। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच फैक्ट्री में किम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झूलस गया। जिसे अन्य मजदूरों की सहायता से कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल भिजवाया गया जहां जांच के उपरांत डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप
उक्त स्टील फैक्ट्री मे कार्य के दौरान मजदूर की मौत होने पर मृतक के परिजनों तथा श्रमिकों ने प्रबंधन पर श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को तत्काल 2 लाख आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है वहीं शासन से मिलने वाली राशि दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक पुराणिक विश्वकर्मा के परिवार में उसकी पत्नी और एक मासूम बच्चा है। इस घटना में उस मासूम के सिर से पिता का साया छिन गया वहीं उसकी पत्नी बेसहारा हो गई। सोमनी पुलिस आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here