Home छत्तीसगढ़ पहली ही बारिश में बहा 15 लाख का रपटा: निर्माण के 15...

पहली ही बारिश में बहा 15 लाख का रपटा: निर्माण के 15 दिन बाद ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा…

17
0

सूरजपुर। जिले के भैयाथान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरीपारा में गोबरी नदी पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित रपटा पहली ही तेज बारिश में बह गया। निर्माण के महज 15 दिन के भीतर रपटा क्षतिग्रस्त हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्य एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रपटा बहने के कारण आसपास के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को अब कई किलोमीटर का लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जाँच की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पहले ही प्रशासन को शिकायत और चेतावनी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आवागमन जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है।

गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
गोबरी नदी पर बना रपटा पहली ही बारिश में बह जाने की घटना ने एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here