
राजनांदगांव। शीला थीजऩ मेमोरियल हाई स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा युक्ति देवांगन ने पीएसवाई राष्ट्रीय शोध लेखन प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि अंजलि देवांगन ने पीएसवाई राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। रायपुर के विमलतारा ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाई राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह-2026 में दोनों छात्राओं को छत्तीसगढ़ के महामहिम रा’यपाल रमेन डेका ने सम्मानित किया। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा पीएसवाई शैक्षणिक एवं अनुसंधान संघ के निदेशक एवं लोक शिक्षण संचालक डॉ. एस.के. मिश्रा सहित प्रदेशभर के शिक्षाविद, संस्थाओं के प्रमुख एवं अधिकारी उपस्थित रहे। रा’यभर से आए प्रतिभागियों के बीच दोनों छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है। इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि राजनांदगांव जिले और छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ा है। विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने युक्ति देवांगन और अंजलि देवांगन, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।



