Home News प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 11 वें स्थापना दिवस पर प्रतिभाओं का...

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 11 वें स्थापना दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान..

14
0

0 पद्मश्री अनुज शर्मा एवं महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य में सजी महफिल
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 11वें स्थापना दिवस पर संगठन से जुड़े प्रदेश भर के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। उक्त अवसर पर पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक धरसीवां एवं रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सुश्री वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छ.ग.रा’य बाल संरक्षण आयोग ने उपस्थिति दर्ज कराकर समाज के लोगों को ऊर्जा प्रदान की। इसी अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ.संजीव शुक्ला ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। 11वें स्थापना दिवस पर रायपुर में आयोजित समारोह की विस्तृत जानकारी राजनांदगांव इकाई की अध्यक्ष श्रीमती ममता अवस्थी ने उपलब्ध कराते हुए बताया कि समाज के प्रतिभावानों का सम्मान कर नई पीढ़ी को कुछ अलग करने का संदेश भी दिया गया। इसी अवसर पर समाज के पदाधिकारियों का सम्मान भी उनके योगदान और मार्गदर्शन के मद्देनजर किया गया।

राजनांदगांव इकाई के पदाधिकारियों की विशेष सक्रियता को ध्यान में रखते हुए समाज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उनका भी सम्मान किया गया। समाज के ऐसे 65 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से लेकर जे ई ई अथवा नीट के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ समाज को गौरवान्वित किया है। मुख्य अतिथियों सहित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उ‘च पदों पर आसीन विभूतियों ने समाज के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उक्त गरिमामय आयोजन में राजनांदगांव इकाई की ऊर्जावान पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इन पदाधिकारियों में विशेष रूप से श्रीमती वंदना तिवारी, अनीता बाजपेई, ममता अवस्थी (अध्यक्ष राजनांदगांव इकाई), मंजूषा बाजपेई, सुधा तिवारी, मनीषा शर्मा तथा निधि बाजपेई ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here