Home छत्तीसगढ़ बाजार क्षेत्रों में दिखने लगा सुधार, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों...

बाजार क्षेत्रों में दिखने लगा सुधार, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर लगातार शिकंजा जारी…

17
0

शहर में अव्यवस्थित खड़ी गाडिय़ों के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई, चालकों में मचा हडक़ंप

बाजार क्षेत्र में दिखने लगा सकारात्मक बदलाव
यातायात पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई का शहर में व्यापक और सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। आम नागरिकों व व्यापारियों द्वारा यातायात नियमों के पालन में सहयोग दिया जा रहा है। विशेष रूप से व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में वाहन चालक अब अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर सफेद पट्टी (व्हाइट लाइन) के भीतर ही खड़े कर रहे हैं। इससे अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या दूर हो रही है और सडक़ों पर आवागमन सुगम हुआ है।

राजनांदगांव (दावा)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने जहां-तहां अव्यवस्थित ढंग से खड़ी गाडय़िों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई का विशेष अभियान छेड़ दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया है। बीते एक सप्ताह के भीतर यातायात पुलिस ने कुल 366 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूला है।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े 225 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 141 वाहनों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 366 वाहनों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 1,29,100 (एक लाख उनतीस हजार एक सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया।

यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और सभी यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें। नियमों का पालन करने से न केवल चालानी कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने में भी मदद मिलती है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियम तोडऩे वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here