Home छत्तीसगढ़ नगर के जर्जर स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष...

नगर के जर्जर स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्कूल शिक्षा मंत्री से भेंटकर मांगा अनुदान, चर्चा कर ज्ञापन सौपा…

21
0

0 ब्लाक एवं नगर के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदो को भरने तथा खस्ताहाल स्कूलों को नया भवन देने की मांग

अंबागढ़ चौकी (दावा)। नगर के जीर्ण शीर्ण शैक्षणिक संस्थाओं के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने राजधानी रायपुर में छग के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से भेटकर चर्चा कर ज्ञापन सौपते हुए स्कूलो की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की।

नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित नगर की शैक्षणिक संस्थाओं की अधोसंरचना से जुडे विभिन्न विकास कार्यो को गति देने तथा जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत संधारण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने शुक्रवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से भेट कर खस्ताहाल स्कूूल भवनो एवं अभावो की जानकारी देते हुए समस्या के निराकरण के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव को बताया की छै: दशक पूर्व बना नगर का पूर्व माध्यमिक शाला अत्यंत जर्जर हो गया है। भवन पुरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है। यहाँ पर हमेशा अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। भवन की जर्जर स्थिती को देखते हुए यहां पर बच्चो का अध्यन अध्यापन बंद हो गया है। पूर्व माध्यमिक शाला का संचालन अतिरिक्त कक्ष में हो रहा है। यहां पर बच्चो की दर्ज संख्या इतनी अधिक है की अतिरिक्त भवन में भी विद्यार्थी बैठ नही पा रहे है। कक्ष के अभाव में स्कूल के संचालन में शाला प्रबंधन समिति एवं स्कूल शिक्षा विभाग को खासी परेशानियो का सामना करना पड रहा है। नगर अध्यक्ष ने इस समस्या पर सहानुभुती पूर्वक विचार करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला के लिए नया भवन स्वीकृत करने की मांग की है। जिससे नगर के बच्चे निर्विघ्न रूप से अपनी पढाई कर सके। शिक्षा मंत्री श्री यादव ने नगर अध्यक्ष को भरोसा दिलाया की जिला प्रशासन एवं स्कूूल शिक्षा विभाग की शीर्ण अधिकारियो से जानकारी प्राप्त कर नगर में पूर्व माध्यमिक शाला के लिए नया स्कूल भवन की स्वीकृती प्रदान करेंगे।

कान्हे व वार्ड 14 प्रा.शा. के लिए मांगा किचन शेड
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित कान्हे नगर की प्राथमिक शाला एवं वार्ड 14 की प्राथमिक शाला में किचन शेड के अभाव की जानकारी शिक्षा मंत्री को देते हुए यहां पर किचन शेड बनाने की मांग रखी। नगर अध्यक्ष ने मंत्री श्री यादव को बताया दोनों स्कूलों में किचन शेड नहीं होने से स्कूल में मध्यान्ह भोजन के संचालन में काफी परेशानियां आ रही है। इसके अलावा मेरेगांव प्राथमिक शाला भवन जर्जर होने के कारण यहां स्कूल के अंदर कमरों में बारिश के समय जल भराव की स्थिती आ रही है। जिससे बारिश में स्कूल की छुट्टी करनी पड रही है। इसलिए मेरेगांव प्राथमिक शाला के जीर्णोद्धार के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग रखी। नगर अध्यक्ष ने नगर के एक मात्र पीएमश्री प्राथमिक शाला के भी जीर्णोद्धार कराने तथा पांच दशक पूर्व बने मेरेगांव बालक उमाशा की जर्जर स्थिति की जानकारी देते हुए यहां पर भी नया विद्यालय भवन, खेल मैदान तथा अहाता की स्वीकृति देने की मांग रखी।

डेढ़ दर्जन एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को नगर एवं विकासखण्ड के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी की जानकारी देते हुए यहां पर नए शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग रखी। नगर अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को बताया की नगर में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उमाशा, पीएम श्री प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला सहित नगर की अन्य कई सरकारी स्कूलो में शिक्षको का अभाव है। इससे अध्यन अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका असर बच्चों के परीक्षा परिणाम में पढऩे लगा है। इसलिए इन विद्यालयों में जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति अतिआवश्यक है। नगर अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को बताया की ब्लाक में डेढ दर्जन से अधिक स्कूल ऐसी है। जो एकल शिक्षकीय है। शैक्षणिक सत्र आरंभ हुए एक माह से अधिक समय हो गया है। शिक्षकों की कमी से बच्चो की पढाई प्रभावित हो रही है। इसलिए इन संस्थाओ में शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है।

ब्लाक के आधा दर्जन जर्जर स्कूलो को मिले नया भवन
छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से भेंटकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि ब्लाक में आधा दर्जन ऐसे स्कूल है जो अत्यंत जीर्ण शीर्ण हो गए है। इन स्कूलों में शाला का संचालन मुश्किलों से भरा हुआ है। यह ऐसे स्कूल है जहां हल्की से बारिश पर छत टपकने लगती है। खस्ताहाल हो चुके इन स्कूलो में बच्चो को पढऩे के लिए भेजने में पालक भी अनहोनी की आशंका से घबराए रहते है। नगर अध्यक्ष ने मंत्री श्री यादव को बताया की ब्लाक के सिंगरायटोला, खुर्सीटीकुल, मांझीटोला, विचारपुर, पेदलकुही एवं बालक पूर्व माध्यमिक शाला चौकी की स्थिती अत्यंत दयनीय है। ऐसे जर्जर स्कूलों को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने की आवश्यकता है। इसलिए यह पर नया भवन स्वीकृत करने की कृपा करे।

शिक्षा मंत्री श्री यादव को दिया नगर आने का न्यौता
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को अंबागढ़ चौकी नगर एवं नवीन जिला में आने का आमंत्रण दिया। नगर अध्यक्ष ने बताया की नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आपका अधिकारिक भ्रमण नहीं हुआ है। इस क्षेत्र के नागरिक आपके स्वागत के लिए आतुर है। मंत्री श्री यादव ने नगर अध्यक्ष को विश्वास दिलाया की स्कूल शिक्षा विभाग के विकास एवं विद्यार्थियो के कल्याण एवं शैक्षणिक सुविधाए प्रदान करने के लिए वे नवीन जिला के भ्रमण में जरूर आएंगे और जन आकांक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here