मानपुर। NEET पेपर लीक मामले में लगभग 22 छात्र-छात्राओं के आत्महत्या करने के विरोध में आज दिनांक 23/07/2026 दिन गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के तत्वावधान में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में केंद्र की दमनकारी भाजपा सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि 20/07/2026 को जंतर मंतर पर NEET मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे देश के भविष्य छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी सहित कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार और बर्बरता की गई। इसकी कड़ी निंदा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवध चुरेंद्र, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालचंद कोरेटी, ब्लॉक प्रभारी श्री दिनेश शाह मंडावी, उपेन्द्र मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष निर्मल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, जनपद सदस्य रविन्द्र मांझी, राजू पोटाई, पूर्व जनपद सदस्य मन्नु लाल मंडावी, सरपंच कामकासुर करण बोगा, सरपंच तेरेगांव सुखलाल उसारे, सरपंच स्टोरीया चुरेंद्र, मोनू मंडावी, बूथ अध्यक्ष खड़गांव रामदयाल गावड़े, सेक्टर अध्यक्ष खड़गांव भारत सलाम, सुरेंद्र सलामे, रूपेश उसारे, बाबा मंडावी, बंटी सलाम, डोमन भास्कर, मोंटू कोड़ोपी, दीपक मंडावी, महिला कांग्रेस सदस्य श्रीमती राजकुमारी मंडावी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



