जुलाई अंत तक संपत्ति कर पटाने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट, बेहतर वसूली करने वाले 3 वार्ड प्रभारी हुए पुरस्कृत
राजनांदगांव। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर आयुक्त जी.आर. मरकाम ने पिछली बैठक मे दिये गये निर्देश के आधार पर वसूली प्रगति की जानकारी लेकर नये डिमाण्ड के अनुसार डिमाण्ड बिल देने तथा बड़े बकायादारो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अच्छी वसूली करने वाले तीन वार्ड प्रभारी को पुरूस्कृत किए। उन्होंने इस माह जुलाई के अंत तक सम्पत्तिकर का भुगतान में 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ लेने करदाताओं से अपील किए।
आयुक्त ने बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कहा कि गत बैठको में दिए गये दिशा निर्देश के आधार पर कार्य करने से राजस्व वसूली में तेजी आई है। सभी वार्ड प्रभारी मेहनत कर रहे है। जिससे वसूली तो बढ़ी है, पर लक्ष्य के अनुरूप वसूली प्राप्त नही हो पा रही है। कुछ लोगों की वसूली अभी भी कमजोर है। जिन्हें मेहनत करने की आवश्यकता है। वार्ड प्रभारी कबीर नायक द्वारा बिना अनुमति अनुपस्थिति पर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश राजस्व अधिकारी मोबिन अली को दिए।
आयुक्त ने कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के करदाताओं का नाम एवं मोबाईल नंबर रखे और प्रतिदिन सम्पर्क कर वसूली के लिए जाए। क्योंकि हर व्यक्ति अपने काम में लगा रहता है, इसलिए सम्पर्क कर घर या प्रतिष्ठान में जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के अंत तक सम्पत्तिकर के भुगतान में दी जाने वाली 6.25 प्रतिशत छूट के बारे में करदाताओं को बताए। बड़े बकायादारों को डिमाण्ड नोटिस दे और बकायाकरों का भुगतान करने समझाईस दे। उन्हे बताए कि भुगतान नहीं करने की स्थिति में पेपर में नाम प्रकाशित कर नल कनेक्शन काटने एवं कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त ने एक सप्ताह में अच्छी वसूली करने पर वार्ड प्रभारी दीपांकर गुरू, संजय शर्मा एवं सुमित यादव को पुरूस्कृत किए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की वसूली सभी को करनी है। जिनकी वसूली कम है। वे अपनी वसूली बढ़ाने मेहनत करे। प्रतिदिन घर-घर जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे, करदाताओं को समझाईस देवे कि वे अपने बकाया करों का भुगतान कर आर्थिक भार से बचे। साथ ही उन्हे इस माह अंत तक सम्पत्तिकर का भुगतान में 6.25 प्रतिशत छुट का लाभ लेने प्रेरित करे।
राजस्व अधिकारी मोबिन अली ने कहा कि प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में जाकर डिमाण्ड बिल बांटना है तथा उसके विरूद्ध वसूली करनी है। इसके अलावा पोस्टिंग कर, गुगल शीट भर अपने राजस्व उप निरीक्षकों को प्रतिदिन जानकारी देगे। साथ ही शेष डिमाण्ड तैयार कर डिमाण्ड दुरूस्त करें तथा ऑनलाईन करने करदाताओं का मोबाईल नंबर अनिर्वाय रूप से ले। जिससे ऑनलाईन वसूली में सुविधा होगी।



