Home News कारगिल युद्ध में सैनिकों ने देश की सेवा के लिये सर्वो‘च बलिदान...

कारगिल युद्ध में सैनिकों ने देश की सेवा के लिये सर्वो‘च बलिदान दिया-महापौर..

15
0

0 सैनिकों की वजह से ही हम अपने देश में शांति एवं अमन से जी रहे हैं, बोले महापौर
0 जिले के पूर्व सैनिकों के लिये कार्यालय भवन का महापौर मधुसूदन ने किया उद्घाटन
राजनांदगांव। कारगिल युद्ध में विजय दिलवाने वाले बहादुर सैनिको एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपना सर्वो‘च बलिदान दिया। उनकी ही वजह से हम अपने शहर में, देश में शांति एवं अमन के साथ जी रहे हैं। उक्ताशय के विचार राजनांदगंाव महापौर मधुसूदन यादव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, छ.ग. के कार्यालय उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने यह भी कहा कि आप सैनिकों ने हमेशा देश को दिया है, आपके द्वारा कार्यालय भवन की आवश्यकता से अवगत कराया गया था, जिसे आज कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को समर्पित करते हुए हर्ष एवं गर्व का अनुभव कर रहा हॅू। उल्लेखनीय है कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिले के पूर्व सैनिको के लिए, प्यारेलाल स्कूल मैदान परिसर में, महापौर द्वारा कार्यालय भवन उपलब्ध कराया गया है, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में महापौर के साथ अन्य गणमान्य अतिथिगण में अध्यक्ष नगर निगम राज. टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, पार्षद संतोष पिल्ले नेताप्रतिपक्ष नगर निगम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राज. ए.सी.पंत, इंजीनियर जी.आर. देवांगन (जिलाध्यक्ष छ.ग. पेंशनर संघ), डॉ. के.एल.टाण्डेकर, प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. पेंशनर संघ, पार्षद मनोहर यादव, एल्डरमेन हर्ष रामटेके (गुड्डा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता अशोक झा, अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, राजनांदगंाव ने की। आयोजन समिति की ओर से मार्गदर्शक संरक्षकगण कैप्टन विनोद रजक, गुमान दास साहू, गुरमीत भाटिया, बसंत रावटे, जिला संयोजक संतोष सिंह, सदस्यगण उमेश गंगबेर, संजय पवार, उमा कुमार सिन्हा, गजेन्द्र लंबट, राकेश नील कुसुम, गंजीर, अमर साव, ईश्वर सिंह जागृत, चिमनलाल साहू, युगल किशोर वर्मा, जयंत वर्मा, विनोद यादव, कलीराम ठाकुर, भानुराम ठाकुर, पीयूष साव, कन्हैयालाल साव, कृष्णा साहू, शंकर लाल धु्रव, घनश्याम कुमार साहू सहित समस्त जिले के भूतपूर्व सैनिकगण उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सैन्य मातृ शक्ति अध्यक्ष वर्षा रावटे, संगीता साहू, मीनेश्वरी साहू, ठगिया साहू, द्रौपती साहू, चंदारानी, सुनीता राव, कल्पना झा, शिवानी साहू, शीतल सिन्हा, सावित्री रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रही। आयोजन में मां भारती के तैल्य चित्र पर दीप प्र’जवलन एवं पुष्पांजलि पश्चात् कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में देश के वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं पूर्व सैनिकों के हितार्थ नवीन भवन का उद्घाटन महापौर मधुसूदन यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथगण ने सभा को सम्बोधित किया। पार्षद संतोष पिल्ले ने अपने सम्बोधन में कहा कि महापौर जी, निगम अध्यक्ष जी एवं वे स्वयं इस वार्ड में पूर्व में पार्षद रह चुके हैं एवं उनके वार्ड में भूतपूर्व सैनिकों का कार्यालय बनाया जाना हर्ष की बात है, भूतपूर्व सैनिकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। श्री टाण्डेकर ने अपने उद्गार में कहा कि देश को पूरे फौज पर जो मान अभिमान है वह विश्व प्रसिद्ध है। कारगिल युद्ध को बहुत कम समय में जिस बहादुरी से हमारे सैनिकों ने जीता है उससे पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा हुआ है। कारगिल फतह करने वाले वीर जवानों एवं शहीदों को नमन है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राज. ए.सी.पंत ने सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन से पहले अध्यक्ष अशोक झा ने बताया उनके संगठन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना एवं उनका चरित्र निर्माण करना है। उनके संगठन के द्वारा योद्धा फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी डोंगरगढ़ का संचालन विगत् 05 वर्षो से किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण देकर सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री कोर्स, सुरक्षा बलों में भर्ती के योग्य बनाया जा रहा है। विगत् 02 वर्षो में ही हमारी अकादमी से प्रशिक्षित 16 ब‘चों ने विभिन्न रक्षा पदों पर चयन में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से महापौर जी को कार्यालय भवन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here