घुमका। नगर में रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिसमें रमेश गोस्वामी घोटवानी जो 30 किलोमीटर दूर से आते हैं ओटीपी आने के बाद भी वह एक माह से गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं साथी मैकू यदि छोटेसाले 25 किलोमीटर दूर से आ रहे हैं उसके बाद भी उनको आज तक नहीं मिला, श्याम बाई पारस कोटा रौंदा राजेश वर्मा ईराई भी गैस की समस्या से परेशान ही l नवनीत सिंह राजपूत का कहना हैं
गैस की समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी के चलते लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
जनता का कहना है कि रसोई गैस रोजमर्रा की आवश्यक जरूरत है। ऐसे में इसकी आपूर्ति बाधित होने से घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो रही है। उपभोक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।


