Home छत्तीसगढ़ कोरोना संकट में समाज सेवा कर रही मोनू बहादुर की टीम

कोरोना संकट में समाज सेवा कर रही मोनू बहादुर की टीम

91
0

राजनांदगांव (दावा)। कोराना संकट की इस घड़ी में संस्कारधानी में भी युवा नेताओं ने समाज सेवा का डंका बजा रखा है। लाकडाउन का पालन करते हुए घर में बैठकर ही अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से वो ऐेसे तमाम काम कर रहे हैं, जिसकी जरूरत इस समय जनता को है। इसी कड़ी मेें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने भी कई तरह की समाजसेवा के माध्यम से घर से ही कोरोना के खिलाफ मोर्चा सम्हाल रखा है। मोनू बहादुर ने व्हाट्सएप्प में रक्तदान नाम से एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो शहर के युवाओं को जोडक़र जिला अस्पताल में रक्त उपलब्ध करा रहे हैं। मोनू व उसकी टीम अब तक लगभग 10 लोगों को रक्त उपलब्ध करा चुकी है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों तक राशन के किट भी मोनू बहादुर की टीम पहुंचा रही है। रोज लगभग 15 लोगों को राशन देने के अलावा शहर व आसपास के बेजुबान जानवरों की चिंता भी मोनू बहादुर कर रहे हैं, कई बोरी डॉग फू्रट के माध्यम से वो शहर के कुत्तों का पेट भी भर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here