Home छत्तीसगढ़ सत्यम विहार में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, सुंदरकांड...

सत्यम विहार में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल…

30
0

आस्था मूक-बधिर शाला के करीब 100 बच्चों ने लिया महाप्रसादी का आनंद, दिखा सेवा भाव
राजनांदगांव (दावा)। गंज चौक स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत मंगलवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शाम को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के रहवासी सपरिवार शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ की सुमधुर चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। सुंदरकांड पाठ के यजमान निखिल दास एवं उनका परिवार रहा। पाठ के पश्चात आयोजित विशाल महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विशेष रूप से आस्था मूक-बधिर शाला के करीब 100 बच्चों को आमंत्रित कर स्नेहपूर्वक महाप्रसादी कराई गई, जिससे आयोजन में सेवा एवं सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इससे पूर्व दोपहर में भगवान गणेश जी के महाभिषेक का धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। जिसके मुख्य यजमान श्री कमल मुंद्रा एवं परिवार रहे।

महोत्सव का संपूर्ण आयोजन श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अतिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में समिति के सदस्य राजकुमार बैद, आशीष अग्रवाल, हिमांशु रायचा, राहुल ओसवाल, अमित कोचर, लोकेश चौरसिया, सर्वेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, विनय पोपट, आनंद शर्मा, मिक्कू कोठारी एवं नमन जैन सहित समस्त कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनाइजर द्वारा भी भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। श्री गणेश उत्सव समिति ने समस्त कॉलोनीवासियों से आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में भी सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here