Home छत्तीसगढ़ शहर में तेज धारदार हथियार व पिस्तौल बन्दूक निकलना आम बात हो...

शहर में तेज धारदार हथियार व पिस्तौल बन्दूक निकलना आम बात हो गई…

18
0

राजनांदगांव (दावा) संस्कार धानी अब बात-बात में चाकू बिछवा निकलने व देशी पिस्तौल, बदूक की फायरिंग वाले शहर के रुप जाना जाने लगा है। बड़े महानगर की गुंडागर्दी वाली बुराई शहर में भी पनपने लगी है। सबसे बड़ी बात गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दिन दो समितियों के बीच मारपीट होना व धारदार ब्लेड से हमला किया जाना सामाजिक सद्भाव को तार-तार कर देने वाला साबित हो रहा है।? अभी ही शहर में 2016 में हुई गोली काण्ड से घनश्याम विश्वकर्मा की हुई हत्या के मुजरिमों को उम्रकैद की सजा मिली है। वर्ष भर पूर्व मोहड़ में रेत माफियाओं द्वारा देशी पिस्तौल से फायर कर लोगों को दहशत में लाया गया था। अब शहर के महावीर चौक समीप दिग्विजय क्लब कांप्लेक्स के सामने रविवार की देर रात बंदूक से फायरिंग की हुई घटना ने शहर वासियों को दहशत में ला दिया है।

गणेश विसर्जन के दौरान ब्लेड चली
गणेश विसर्जन के दिन पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के बावजूद सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर में दो गणेश समितियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई और गाली -गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार ब्लेड भी चल गया। इस घटना में एक पक्ष द्वारा हाथ में रखे धारदार ब्लेड से दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर वार कर दिया। उसे बचाने पहुंचे उमेश्वर उर्फ किशन यादव के साथ भी मारपीट की गई और रामदेव ने ब्लेड से हमला कर उसके गले व बांएं कंधे में चोट पहुंचाई। घटना के दौरान दीपेश यादव और राज यादव ने बीच-बचाव किया। बताया जाता है कि ग्राम फरहद के पुराना दुर्गा चौक के पास से बाजार चावडी़ समिति और इंदिरा आवास समिति के जुलूस चल रहे थे। इसी दौरान इंदिरा आवास समिति के सदस्य टोपेश्वर निवारे, शीतल बंजारे , रामदेव व अन्य लोगों ने अपने समिति के धन्नू मार्कंडे को दिखाई नहीं देने की बात कहते हुए युवक से विवाद शुरु कर दिया। वह विवाद गाली -गलौज व मारपीट से होकर ब्लेड में हमला किए जाने तक तब्दील हो गया। घटना में लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हवा में फायरिंग से मचा हडक़ंप
शहर के महावीर चौक के समीप बने दिग्विजय क्लब कांप्लेक्स के सामने दो युवकों के बीच रात में तकरीबन साढ़े 11 बजे विवाद हुआ। इस दौरान एक युवक ने कथित रूप से दूसरे के सिर पर पिस्तौल तान दिया और हवा में गोली चलाने के बाद मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस उक्त कथित फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। शहर में घट रही इस तरह की घटनाओ और अपराधियों के हौसले बुलंद को लेकर लोग पुलिस से सवाल पूछने लगे हैं। शहर में बात-बात पर निकलने वाले चाकू, बिछवा आखिर आते कहां से है यह सवाल उठने लगा है। हथियारों की उपलब्धता और पुलिस के सूचना तंत्र को लेकर भी प्रश्न किए जाने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं और उक्त युवक के पास बंदूक कहां से आई और उसे हथियार किसने उपलब्ध कराया। सब सवालों के घेरे में है। निगम के समीप हुई फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here