Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत घुमका के विकास के लिए अध्यक्ष फूलमती वर्मा ने विधानसभा...

नगर पंचायत घुमका के विकास के लिए अध्यक्ष फूलमती वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा मांग पत्र…

16
0

० विद्युत सब-डिवीजन, 30 बेड का नवीन अस्पताल भवन, सडक़ चौड़ीकरण और स्टॉप डैम निर्माण की रखी मांग
० आम नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए जल्द स्वीकृति देने का किया आग्रह

घुमका (दावा)। नगर पंचायत घुमका के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती जयकुमार वर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह को पत्र प्रेषित कर चार प्रमुख विकास कार्यों की स्वीकृति देने की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि घुमका एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रहित में चार प्रमुख मांगों को रेखांकित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया है।

सडक़ चौड़ीकरण व डामरीकरण
घुमका से गोपालपुर मार्ग का डामरीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य कराया जाए, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।
स्टॉप डैम निर्माण
सोनवर्षा नाला, पटेवा रोड के पास स्टॉप डैम का निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई और क्षेत्र में जल संरक्षण की बेहतर सुविधा मिल सके।

30 बेड का नवीन अस्पताल भवन
नगर पंचायत घुमका में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 30 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन का निर्माण कराया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

विद्युत सब-डिवीजन की स्थापना
विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए घुमका में नवीन विद्युत सब-डिवीजन कार्यालय स्थापित किया जाए।
श्रीमती फूलमती जयकुमार वर्मा ने कहा कि इन चारों प्रमुख मांगों के पूरा होने से आम जनता के आवागमन, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं विद्युत व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए डॉ. रमन सिंह से इन सभी प्रस्तावों पर त्वरित पहल कर आवश्यक प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here