Home छत्तीसगढ़ टीकाकरण केंद्रों में अव्यवस्था पर डॉ. रमन ने जताई नाराजगी

टीकाकरण केंद्रों में अव्यवस्था पर डॉ. रमन ने जताई नाराजगी

126
0

राजनांदगांव(दावा)। टीकाकरण केंद्रों में अव्यवस्था को देखते हुए भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ उत्तम गिडिय़ा ने फोन से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव को अव्यवस्था से अवगत कराया, तब जाकर कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में जिला प्रशासन के आला अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहुंचे।
कोविड-19 टीकाकरण बक्शी स्कूल में टीकाकरण पहुंचे आम जनता के लिए पेयजल की व्यवस्था बैठने के लिए कुर्सी पेयजल टेंट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग परेशान थे। स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने तत्काल पेयजल जल पानी पाउच 100 कुर्सी, फ्रूटी, बिस्कुट की व्यवस्था की। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को फटकार लगाई। तब जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे। कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में जब तक टीकाकरण कार्य प्रगति पर रहेंगे, तब तक कुर्सी टेंट अन्य मूलभूत सुविधा दुरुस्त करने के लिए भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ दीनदयाल रसोई के माध्यम से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इस पुनीत कार्य मे कोमल सिंह राजपूत, राजा माखीजा, भागचंद गिडिया, उत्तम गिडिया, पार्षद गगन आईच, आशुतोष सिंह, योगेश खत्री व सागर गोलछा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here