आज दिनांक 30-Sep-2021 को पुलिस चौकी सुरगी में आगामी होने वाले दुर्गा उत्सव, सरस्वती उत्सव ,एवं दशहरा त्यौहार को मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक लिया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए जिन से पूरे आयोजन की रूपरेखा तिथि वार ली गई सभी समितियों को आयोजन के पूर्व एसडीएम महोदय से अनुमति लेने हेतु समझाइश दिया गया एवं वर्तमान में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी उत्सव नवरात्रि त्यौहार को शांति एवं सौहार्द्र पूर्वक मनाया जाने हेतु निर्देशित किया गया।



