Home samachar विकसित भारत के संकल्प और सेवा भाव के संदेश के साथ निकली...

विकसित भारत के संकल्प और सेवा भाव के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा…

19

कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 के विकसित भारत का संकल्प

राजनांदगांव (दावा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को राजनांदगांव में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के सभी 16 मंडलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। उत्तर मंडल दक्षिण मंडल एवं ग्रामीण भाजपा तथा सभी मंडलों के युवाओं एवं मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग दर्शनीय रहा।

सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व कृषि उपज मंडी परिसर में भव्य संकल्प सभा आयोजित की गई। खचाखच कार्यकर्ताओं से भरी सभा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुवल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। संकल्प सभा में वर्चुवल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए उनके अनुभवों, संघर्षों, पीड़ा और आनंद के प्रसंगों को कार्यकर्ताओं के समक्ष साझा किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनी सार्वजनिक जीवन की यात्रा का श्रेय भाजपा के समर्पित एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को दिया। जिसका सभी ने स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुउ राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, दिनेश गांधी, सचिन बघेल,योगेश दत मिश्रा, एम.डी. ठाकुर, भरत वर्मा, रमेश पटेल, किरण वैष्णव, रमन डोंगरे, विनोद खांडेकर, शशिकांत द्विवेदी, चन्द्रिका डडसेना, गीता घासी साहू, पूर्णिमा साहू, रुपचंद भीमनानी, राजेन्द्र गोलछा, किरण साहू, निगम सभापति पारस वर्मा, सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, सावन वर्मा, आलोक बिंदल, लक्की भाटिया, चिंटु सोनकर, पुष्पा गायकवाड़, अंजु त्रिपाठी, रामकुमार गुप्ता, तरुण लहरवानी, प्रशांत कोडापे, गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, मनोज साहू, भुवन साहू, विजय जैन, गिरवर साहू, हेमलाल वर्मा, बिना पटेल, सौमित्र सोनी, जागेश्वर यादव, लक्ष्मी नारायण वर्मा, कामना साहू, बोधन साहू, हृदयराम देवांगन, हीरेंद्र साहू, कबीर साहू, इशांत शर्मा, परदेसी सोनबोईर, नरेंद्र वर्मा, जनक साहू, मनोहर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

०पुराने रेस्ट हाउस चौक का नाम सेवा ज्योति चौक किया जाएगा
सेवा ज्योति यात्रा के प्रभारी दिनेश गांधी ने बताया कि कृषि उपज मंडी के कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ नेताओं ने पुराने रेस्ट हाउस चौक का नाम सेवा ज्योति चौक करने की घोषणा की। संकल्प सभा की समाप्ति पश्चात सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। संकल्प सभा में ज्योति कलश को प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओं ने यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा गंज चौक, दुर्गा चौक,बंसतपुर थाना होते हुए पदयात्रा उदयाचल पहुंची। जहां सेवा ज्योति यात्रा का समापन हुआ। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। आज नरेंद्र मोदी के सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, सभी मंडल के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से कृषि उपज मंडी के संकल्प सभा में नारे लगाते हुए पहुंचे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा ज्योति यात्रा के प्रभारी दिनेश गांधी ने किया। इस अवसर पर जिले के सभी मंडलों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सेवा, संगठन और विकसित भारत के संकल्प की भावना दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here