Home samachar खैरागढ़ में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च, ज्ञानेश कुमार का...

खैरागढ़ में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा…

13

विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक छन्नी साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर दिया जोर,

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झुमाझटकी हुई,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार 8 अक्टूबर को खैरागढ़ में जिला स्तरीय ‘वोट बचाओ,देश बचाओ मार्च निकाला गया।। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक छन्नी साहू(पर्यवेक्षक नगरीय निकाय चुनाव), पूर्व डोंगरगढ़ विधायक भूवनेश्वर बघेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू,शहर अध्यक्ष अरूण भारद्वाज, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर, छुईखदान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल,गंडई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन मन्नू चंदेल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर सहित जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए अंबेडकर चौक पर उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मताधिकार की सुरक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों का मुद्दा उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।। मार्च की शुरुआत इतवारी बाजार स्थित शीतला मंदिर से हुई, हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता बक्शी मार्ग, मस्जिद चौक और जय स्तंभ चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए अंबेडकर चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और संविधान का वाचन किया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।


विधायक यशोदा वर्मा ने कहा-लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा जरूरी
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है।। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए।। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।


पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा-मतदाता का विश्वास बनाए रखना जरूरी
पूर्व विधायक छन्नी साहू(पर्यवेक्षक नगरीय निकाय चुनाव)ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है। मताधिकार से जुड़े सवालों और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने जिला स्तरीय मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जिला अध्यक्ष कोमल साहू बोले-वोट की ताकत से मजबूत होता है लोकतंत्र
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आम नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस मार्च के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता के अधिकारों और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया है। कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल
मार्च में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक छन्नी साहू, डोंगरगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, खैरागढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर, छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गंडई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू चंदेल और मूढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजराम वर्मा,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े,किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास, ओम प्रकाश झा,झजिला महामंत्री सज्जाक खान,जफर हुसैन, विनोद ताम्रकार,संजू चंदेल,कमदेव जंघेल,नेता प्रतिपक्ष,दिपक देवांगन,पूरन सारथी, रविन्द्र सिंह गहरवार,भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव, यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, नदीम मेमन,यशेश ठाकुर, रिंकू गुप्ता, मनोहर सेन, शिवानंद यादव,कोमल वर्मा, देवेन्द्र तोड़े, मानव झा,राजा सोलंकी, रूखमणी देवांगन, निगार अंजुम खांन, राजेश्वरी अग्रवाल, गिता यादव,दयालू वर्मा, रतन सिंघी,सुहैल खान “रानू” सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।। मार्च के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की सुरक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की मांग दोहराई। राष्ट्रगान, संविधान वाचन और पुतला दहन के जरिए कांग्रेस ने लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झुमाझटकी
वोट बचाओ देश बचाओ,
मताधिकार की सुरक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की मांग,को लेकर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले दहन के दौरान पुलिस ने जलते पुतले को पानी डालकर बुझाने का प्रयास कर रही थी इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झुमा झटकी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here