Home samachar आम जनता को 500 में गैस सिलेंडर दिलाने की पहल करें स्मृति...

आम जनता को 500 में गैस सिलेंडर दिलाने की पहल करें स्मृति ईरानी-कमलजीत सिंह पिंटू…

2

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने उम्मीद जाहिर की है कि पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने के बाद प्रदेश सरकार उस दिशा में अब कदम उठाएगी जिनके लिए वह संघर्ष करते रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमती ईरानी महिलाओं के लिए काफी संघर्ष करते रही है। उन्होंने पूर्व में करीब 475 रुपए में रसोई गैस मिलने पर महंगाई का हवाला देते हुए दिल्ली में विरोध जताया था चुकी अब रसोई गैस करीब एक हजार से अधिक में मिल रही है ऐसे में उन्हें दाम घटवाने की दिशा में कदम उठाते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के तहत 500 रुपए में सिलेंडर देने का वादा किया था। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि श्रीमती ईरानी आगामी 25 अक्टूबर को अपने पहले प्रवास के दौरान राज्य की महिलाओं को राहत पहुंचाने के लिए 500 रुपए में सिलेंडर दिलाने की पहल करेंगी। श्री पिंटू ने कहा दिनों दिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए श्रीमती ईरानी को अमेठी की तरह छत्तीसगढ़ की जनता को भी 13 रुपए की दर शक्कर मुहैया कराने का प्रयास करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here