Home samachar गौमाता के रक्त से रंगी दीवारों को गिराने पर प्रशासन व नगर...

गौमाता के रक्त से रंगी दीवारों को गिराने पर प्रशासन व नगर निगम का जताया आभार : कोमल सिंह राजपूत…

7

राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर क्षेत्र में गोवंश के साथ घटित नृशंस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने घटना के उपरांत शासन-प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा की गई त्वरित व सख्त कार्रवाई का स्वागत करते हुए आभार जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि के पावन समय में सामने आई इस संवेदनहीन घटना से संपूर्ण हिंदू समाज सहित विभिन्न वर्गों में भारी रोष व्याप्त था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में प्रशासन ने समय रहते तत्परता दिखाई और 13 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। जिससे आमजन में न्याय के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

कोमल सिंह राजपूत ने मुख्य आरोपी के अवैध मकान एवं दुकान पर नगर निगम के बुलडोजर चलने की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौमाता के रक्त से रंगी अवैध दीवारों को जमींदोज कर प्रशासन ने जनभावनाओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित की है। इस निर्णायक कदम से कानून का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसी घिनौनी हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने मामले के सभी दोषियों को अदालत से कठोरतम दंड दिलाने की मांग भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here