छुईखदान – कार्तिक मास देवउठनी एकादशी 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार को रियासत कालीन रानी मंदिर छुईखदान में तुलसी शालिग्राम विवाह देवउठनी एकादशी धूमधाम हर्षोल्लास एवं आतिशबाजी से मनाया गया । मंदिर समिति संरक्षक लाल जे.के. वैष्णव ने जानकारी दी कि बारिश के कारण जगमोहन समीप गोधुलि बेला मंदिर प्रांगण में तुलसी चौरा के आसपास मंडप सजाकर भगवान श्री गोपाल जी तुलसी शालिग्राम शिला को सिंहासन चौकी में विराजमान कर मौलीधागा , रेशमी कपड़े चारों कोने में गन्ना बांधकर दीपक जलाकर संस्कृत के मंत्रों उच्चारण से तुलसी शालिग्राम विवाह कर उत्तीष्ठ गोविन्द के मंत्रों द्वारा परिक्रमा किया गया एवं एकादशी महत्तम पाठ किया गया । भगवान की आरती पूजा पश्चात मौसमी फल , कंदमूल , आंवला पीढ़ीकांदा , सिंघाड़ा , चने की भाजी चढ़ाकर धूप दीप सात परिक्रमा पूजा कर विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर अनिल पुजारी रानी मंदिर , सुप्रिया सचिन महोबिया , नेहा मुकेश महोबिया ,दिनेश महोबिया , प्रहलाद महोबिया ,पल महोबिया, धैर्य सिंह ठाकुर, सपना काजल महोबिया , लतारानी लाल जे के वैष्णव , लाल सूर्याशीष वैष्णव , योगेश महोबिया, गायत्री महोबिया , वर्षा विक्रम सिंह राजपूत , कविता पिंकी राजपूत, पं. अरविन्द शर्मा, प्रकाश , बल्ला यादव, शिवेन्द्र किशोर दास अधिवक्ता , संध्या महोबिया, मंगलीन यादव, भूमि पायल यादव, मेघा , चंचल, वीणा, वान्या नरेश यादव , नंदिनी यादव, आशुतोष, आकांक्षा सहित बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे ।
वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव ने तुलसी शालिग्राम विवाह पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशउठनी एकादशी पश्चात सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ होता है। देवउठनी एकादशी पर्व 2026 में बारिश के कारण मंदिर परिसर में रंगोली सहित पारम्परिक , छत्तीसगढ़ संस्कृति को बचाए रखने बाल गोपाल छोटे बच्चों द्वारा मंदिर में राऊत नाच का मनमोहक बहुत सुंदर प्रस्तुति दिया गया।




