डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से मां बम्लेश्वरी परिक्रमा पथ की स्वीकृति मिली
राजनांदगांव:- पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से एवं मां बम्लेश्वरी की कृपा से अनुपूरक बजट में स्वीकृत डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ की आज तकनीकि स्वीकृति प्राप्त हो गई। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। विदित हो कि इस स्वीकृति मिलने से अब 8 किलोमीटर के फोरलाइन मार्ग का अब कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग को 55 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपए की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, भरत वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महामंत्री सौरभ कोठारी, दिनेश गांधी, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सरोजनी बंजारे, किरण साहू, हरविंदर मंगे, चिंकू जैन, सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, कुलवंत कक्कड़, जसमीत सिंह बन्नोआना, अनिल सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उमा महेश वर्मा, प्रिंस कक्कड़, जनपद अध्यक्ष लता सिंहा, जैन मेश्राम, सविता दरगढ़, सुमित मिश्रा एवं मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अनिल गट्टानी ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. रमन सिंह के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया है।