Home समाचार राजनांदगांव: भारत विकासशील देश से विकसित देश की ओर अग्रसर – डॉ.रमन...

राजनांदगांव: भारत विकासशील देश से विकसित देश की ओर अग्रसर – डॉ.रमन सिंह….

38
0

राजनांदगांव (दावा)। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के अंतर्गत किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोफेशनल मीट प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन गौरव पथ स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडे विशेष रूप शामिल हुए।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 11 वर्ष के मोदी शासनकाल की तुलना पूर्ववती कांग्रेस के 10 वर्षों से करें तो पाएंगे कि 2004 से 14 तक मनमोहन सरकार में कांग्रेस ने सबसे भ्रष्टतम सरकार की उपाधि हासिल की। उन्होंने कहा कि तब के समाचार पत्र उठा कर देखें तो पाठक पाएंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं था। जब पेपर में भ्रष्टाचार की खबरें ना हो, भ्रष्टाचार के घोटाले जिसमें 2 प्रतिशत स्पेक्ट्रम में 175000 करोड़ का घोटाला, कोल में 90000 करोड़ का घोटाला कॉमनवेल्थ खेल घोटाले में 70000 करोड़ का घोटाला, ऐसे बहुत लंबी घोटालों की लिस्ट है, आज भी याद कर रूह कांप जाती है और 2014 से 2025 तक मोदी सरकार ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी। आज मोदी सरकार के 11 वर्षों में अद्भुत विकास की गाथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि कौन सा राजनीतिक दल है, जो देश के सामने सांस्कृतिक बदलाव, वैचारिक बदलाव कर देश को सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए आगे बढ़ाने की चिंता करता हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ के समय से धारा 370 हटाने की बात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जन संघ की स्थापना के साथ ही यह तय किया गया था। 1951 में ही देश के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए हमने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया था।

जनसंघ द्वारा भाजपा की स्थापना के रूप में उस सोच का क्रियान्वयन और बेहतर व पारदर्शी सरकार देने का वादा, एक ईमानदार सरकार देने की संकल्प शक्ति आज जनता की नजरों में सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 2047 में मोदी जी द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हम अवश्य पूरा करेंगे। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि मोदी के विकसित भारत संकल्प को निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में शामिल कर पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एक ही लक्ष्य है। चार आयाम का विशेष ध्यान रखना, जिसमें युवा, गरीब, महिला, एवं किसान का विकास हो। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जाति-पाति की बुराइयों को छोडक़र हम सबका साथ सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर केंद्र की मोदी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि आज सबसे युवा पीढ़ी हिंदुस्तान की है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हम विकासशील देश से विकसित देश की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जिस देश की आर्थिक स्थिति अच्छी और बेरोजगारी दर कम हो वह देश अपने स्वालंबी विचारों से आगे बढ़ रहा हो जैसे कि अमेरिका जापान और जर्मन इसके विपरीत हम आज विकासशील अवस्था में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील देश से 2047 में विकसित भारत बनने की संकल्पना के अनुसार ही भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। आज भारत की इकोनामिक ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है। बेहतर जीडीपी से भारत के नागरिकों का जीवन स्तर बढ़ रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप हम जापान को पर चढ़ते हुए दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन वर्षों में हम तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो सकते हैं। जिसकी प्रमाणिक रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 2025 की रिपोर्ट में दी गई है। डॉ. रमन सिंह ने डबल इंजन की सरकार के कारण छत्तीसगढ़ के विकास को आंकड़ों के माध्यम से बताते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की भी आर्थिक स्थिति मजबूत हो चुकी है। ऑटो सेक्टर हो या कोई भी सेक्टर सभी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अब विकास की ओर अग्रसर हो चुका है। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई तत्पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अपने स्वागत प्रतिवेदन में कहा कि हमारे पूर्वजों में जो देश के लिए सपना देखा था, उसे 11 वर्षों में मोदी जी ने पूरा किया है।

पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने भी शायराना अंदाज में कहा कि हमने पूरब मांगा था, आपने सूरज दे दिया और उन्होंने कहा कि जो बीत गया उसे छोड़ दो हमें तो मिलो दूर जाना है। मोदी सरकार में चौमुखी विकास हुआ-मधुसूदन यादव सम्मेलन में महापौर मधुसूदन यादव ने अपने विशिष्ट अंदाज में मोदी के कार्यकाल को सभी अर्थों में सर्वश्रेष्ठ बताया है। उन्होंने कहा कि एक और जहां भाजपा की दृढ़ इच्छा शक्ति से बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। वहीं छत्तीसगढ़ में विकास के ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया जा रहे हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र में सरकार ने लगातार कार्य कर लोगों को समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर किया है।
महापौर ने कहा कि 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक महीना में ऐतिहासिक रहा है उनकी दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व ने देश में समावेशी विकास समृद्धि और अर्थव्यवस्था के दरवाजे खोल दिए हैं। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास के साथ ही सबके प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में स्वच्छता अभियान ने अपनी चरमोत्कर्ष स्थिति को छू लिया है, उनके कार्यकाल से देश और दुनिया में भारत का गौरव बड़ा है। यादव ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार के कारण 5 लाख 65000 भूमिहीन किसानों को हर साल 10000 रुपए की राशि राज्य सरकार दे रही है, किसान भाइयों के खाते में अब तक एक लाख करोड रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। महतारी वंदन योजना के तहत हर बहनों माता को एक 1000 की गारंटी पुरी की जा रही है।

गरीब कल्याण और उज्ज्वला योजना से महिलाओं को लाभ मिला है किसने और तेंदूपत्ता संगहरकों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पारदर्शी शासन प्रशासन के लिए कई बड़े निर्णय भी लिए गए हैं। रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ नदियों को जोडऩे की परिकल्पना भी साकार हो रही है, यादव ने कहा कि एक्सप्रेस वे के माध्यम से जनजाति क्षेत्र के विकास में तेजी आ रही है। यह सिंहालोकन का समय हैं।
संतोष पांडे ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में संतोष पांडे ने कहा कि वर्तमान समय देश की आत्म समीक्षा कर सिंहावलोकन करने का है। भारत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को फिर से संयोजन करने हेतु अपने वैचारिक एवं सांस्कृतिक विरासत को याद करने का सुनहरा समय हैं। पांडे जी ने कहा कि ग्रीस के एक शहर में भरी दोपहर में एक व्यक्ति जब कैंडल लेकर चलता है। लोगों को आश्चर्य होता है जब उसे पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि मुझे मनुष्य चाहिए, ऐसा मन जो मन इंद्रियों को कंट्रोल करता है। बाद में रामकृष्ण परमहंस को नरेंद्र के रूप में स्वामी विवेकानंद प्राप्त होते है, इसी तरह से आज हमारे देश को ऐसा हीरा प्राप्त हुआ है। जिसका नाम भी नरेंद्र है। उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद ने जो कहा था कि शरीर का कोई अंग लंबे समय से पीड़ित है। अगर उसका इलाज नहीं किया गया तो वह शरीर से कट जाता है, इसलिए नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का समुचित इलाज कर उस अंग को ठीक करने का प्रयास किया है। संतोष पांडे में कहा कि हमारी संस्कृति जहां नारियों की पूजा होती है, जहां देवता वास करते हैं, जहां जटायु के रूप में एक पक्षी रावण से लड़ पड़ता है और एक वानर भी मां सीता के लिए लड़ पड़ता है। ऐसे देश में ऑपरेशन सिंदूर के तहत नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों पर एक साथ मिसाइल अटैक कर पाक पर इतना बड़ा प्रहार किया है कि 25 वर्षों तक इसे नहीं भूल सकता।
सांसद संतोष पांडे ने भारत ही स्वदेशी प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश की एसएससी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण स्वदेशी लड़ाकू विमान आईएनएस विक्रांत जो समुद्र में कार्यरत है। पूरी तरह से स्वदेशी है। सेना के जवानों के हाथों में आधुनिक स्वदेशी गन हैं। मैंने कहा कि एक समय में सोनिया मनमोहन के साथ आंतकवादी यासीन मलिक चाय पिया करते थे, परंतु आज का समय बदल चुका है। उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा नरेंद्र मोदी को सरेंडर कहने पर पटवार करते हुए कहा कि सरेंडर करने की पुरानी परंपरा कांग्रेस की रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 3 बार सुप्रीम कोर्ट के सामने सरेंडर किया है। अपना सरनेम भी सरेंडर किया है, सियाचिन के रूप में हजारों एकड़ भूमि चीन को सरेंडर की है। दादी ने 84 भारतीय सैनिकों को जीत के बाद भी सरेंडर कर दिया, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध में जितने के बाद भी 93000 पाक सैनिकों को सरेंडर कर दिया गया और जीती हुई भूमि सरेंडर कर दी गई। सांसद संतोष पांडे ने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को विश्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने और लगातार जिस विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इस हेतु उन्होंने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व को करोना से मुक्ति दिलाने में भारत की वैक्सीन बहुत काम आई। सांसद पांडे ने कहा कि आज विरोधी दल के नेता भी स्वीकार करते हैं कि 1947 के बाद देश को ऐसा नेता मिला है, जो कठोर निर्णय लेने की क्षमता रखता है।
मीडिया प्रभारी अमर लालवानी ने बताया कि सम्मेलन को कमल किशोर साहू, एमडी ठाकुर, चार्टेड एकाउंटेंट राजेश जैन, शिव शंकर सिंहा ने भी संबोधित किया। बैठक का सफल संचालन महामंत्री रविंद्र वैष्णव एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सह संयोजक मूलचंद लोधी ने किया। प्रबुद्धजन सम्मलेन प्रोफेशनल मीट के आयोजन में मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, नगर निगम राजनांदगांव के महापौर जननेता मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, पूर्व कलेक्टर एस मिश्रा, राज्य पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, डॉ. पुखराज बाफना, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत रामजी भारती, सुरेश एच लाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, दिनेश गांधी, श्रीमती किरण वैष्णव, विनोद खांडेकर, राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, बौद्ध समाज की क्रांति कुर्रे, सिंधी समाज से ब्रह्मानंद बजाज, सिन्हा समाज से मोती सिंहा, ओमकार लिलहारे, समाज प्रमुख डॉ. इंजिनियर एवं डॉ. रंगारी, डॉ. मोहन पारख, डॉ. मोतीरामानी, डॉ. नरेंद्र गांधी, डॉ. पवन जेठानी, चार्टेड एकाउंटेंट राजेश जैन, अधिवक्ताओं सहित कार्यक्रम के संयोजक रविन्द्र वैष्णव, सह प्रभारी मूलचंद लोधी, अमित जैन, अनीता मंडावी, जागृति यदु सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं कार्यकता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here