साथी ही निकला घटना का मास्टर माइंड, साथियों के साथ मिलकर दिया लूट की घटना को अंजाम
डोंगरगढ़ (दावा)। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से लाखों रुपए लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 19 जून को डोंगरगढ़ के ग्राम करवारी बांस डिपो मैदान में हुये लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चाकू के नोक पर ऑनलाईन लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रार्थी का दोस्त ही पूरे मामले का मास्टर माइंड निकला। दोस्त ने प्रार्थी के साथ रहकर लूट की घटना को अंजाम तक पहुंचाया आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देकर प्रार्थी से सोने-चांदी की चैन, अंगुठी, कड़ा मोबाईल नगदी रकम व ऑनलाईन ट्रांजेक्शन सहित कुल 2 लाख 85 हजार रू. लुटा। पुलिस ने लूट के सोने-चांदी के चैन, अंगुठी, कड़ा नगदी रकम जप्त कर ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन के माध्यम से लूटी गई रकम को फ्रीज कराया। आरोपियों के पास से घटना के दौरान प्रयोग में लाए गए दो नग खंजर (चाकू) व मोटर सायकल, एक्टीवा को जप्त किया। आरोपियों के विरूद्ध हत्या, मारपीट, बलवा जैसे अन्य गंभीर मामले में अनेक अपराध दर्ज है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि, प्रार्थी असगर खान पिता लियाकत अली उम्र- 37 साल निवासी अम्बेडकर वार्ड नं. 09, आई रमा नगर डोंगरगढ़ ने 20 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 जून 2025 के रात्रि करीबन ८:45 बजे ग्राम करवारी के बांस डिपो मैदान के पास दो अज्ञात व्यक्ति मेरे एवं नकीब खान के गले में चाकू टिकाकर जान से मारने की धमकी देकर सोने की चैन, सोने की अंगुठी, चांदी का अंगुठी, चांदी का कड़ा, किमती करीबन 149500 रू. एवं नगदी रकम 8000/-रू., एक वन प्लस मोबाईल कीमत- 30 हजार रू. को लूट लिया है एवं फोन पे से जबरन 98 हजार रू. अपने फोन पे में ट्रांसफर कर लिये हैं कुल- 285500 रू. का लूट किये हैं कि रिपोर्ट पर धारा- 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
दोस्त ही निकला मास्टर माइंड, अपने साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
प्रार्थी के दोस्त ने योजना बनाने के बाद योजना के अनुसार आरोपी नकीब खान प्रार्थी असगर खान के पास दो दिनों से काम करने जा रहा था। 19 जून को आरोपी पिन्टु उर्फ हिरेन्द्र सिन्हा एवं भरत बंसोड़ को राजनांदगंाव से बुलाकर नकीब खान एवं विधि से संघर्षरत बालक घटना स्थल को दिखा दिया था। रात्रि करीबन 8 बजे के आसपास नकीब खान बीयर पीने के बहाने से प्रार्थी असगर खान को करवारी स्थित बांस डिपो के मैदान ले गया जहां पर कुछ देर बाद एक्टीवा वाहन में पिन्टु उर्फ हिरेन्द्र सिन्हा एवं भरत बंसोड़ मुंह में गमछा बांधकर आये और चाकू निकालकर प्रार्थी असगर खान व नकीब खान के गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के पहने सोने-चांदी के चैन, अंगुठी, कड़ा नगदी रकम 8000 रू., 1 नग मोबाईल को लूट लिये और प्लानिंग के अनुसार प्रार्थी के मोबाईल के फोन-पे एकाउन्ट का पासवर्ड पूछताछ कर पिन्टु उर्फ हिरेन्द्र सिन्हा एवं भरत बंसोड़ ने आरोपी नकीब खान द्वारा पहले से दिये हुये पेमेन्ट स्कैनर पर 98 हजार रू. स्कैनर एकाउन्ट में ट्रांसफर कर लिये। घटना दौरान आरोपी नकीब खान प्रार्थी के सामने मासुम बनकर आरोपियों की पुरी सहायता कर रहा था। घटना के बाद आरोपीगण नगद रकम एवं सोने-चांदी के चैन, अंगुठी को आपस में बांट लिये।
लूटी गई रकम व प्रयोग में लाई गई सामग्री जप्त
विवेचना के दौरान अन्य आरोपी पिन्टु उर्फ हिरेन्द्र सिन्हा एवं भरत बंसोड़ का पता तलाश कर हिरासत में लिया गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जो सभी ने प्रार्थी को लूटने की योजना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम देना बताये। आरोपियों से प्रार्थी से लूटे हुये सोने चांदी के चैन, अंगुठी, कड़ा एवं नगदी रकम- 3010 को जप्त किया शेष नगदी को खाना-पीने में खर्च कर देना बताये। ऑनलाईन ट्रांसफर कराये गये रूपये को ट्रांजेक्शन खाता को फ्रिज कराया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू (खंजर), 01 मोटर सायकल, 01 एक्टीवा स्कूटी वाहन को जप्त कर कुल- 118780 रू. का वाजाप्त सुमार किया गया है। तीनों आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है व विधि से संघर्षरत बालक के विधि पूर्ण कार्यवाही की जाती है।



