रायपुर:- प्रदेश के समस्त A क्लास विद्युत ठेकेदार संघ का वार्षिक बैठक 30 अगस्त को होटल शिमर्स रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के हितों के लिए विशेष चर्चा किया गया एवं विद्युत ठेकेदारों ने संगठन को एकजुट करने का संकल्प लेते हुए छत्तीसगढ़ विद्युत ठेकेदार कल्याण संघ कार्यकारिणी का गठन किया । छत्तीसगढ़ के समस्त जिले से ठेकेदारों ने इस बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस बैठक में विद्युत ठेकेदारों से सर्वसम्मति से रायपुर के ठेकेदार देवेश वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा, साथ ही प्रदेश संगठन का नवीन पदाधिकारी चयन किया गया ।
इस बैठक में शशांक दास प्रदेश सचिव, सुनील रामटेके को सहसचिव, नवीन चंदेल विशेष सलाहकार, वजूद आलम को महासचिव, विकास दास को कोषाध्यक्ष, गोलू यादव को महामंत्री, नितेश राइचा को संगठन मंत्री, निंकेस व्यास को संचार मंत्री, रजनीकांत बंजारे को प्रदेश मीडिया प्रभारी, सौरभ सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी , हेमंत साहू को जगदलपुर अध्यक्ष एवं प्रदेश के सभी रीज़न से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपेश गुप्ता, शशांक दास, खलील अहमद, नंदू साहू, प्रदीप सिंह, दीपक फूलपगारे, नीतिज्ञ चौधरी, सतीश सोमनानी, दिलेश्वर साव, राजेश भारद्वाज , भारत सिन्हा, मयूर राठौर, विष्णु पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।



